Market Insight : IT की रैली पर फिर मंडरा रहा खतरा, ट्रंप ने फार्मा सेक्टर को दिया झटका, जानिए इनमें अब क्या हो रणनीति
Market Insight : अनुज सिंघल ने कहा कि US और कोरिया में वापस चिप और सेमिकंडक्टर शेयरों में रैली शुरू हुई है। ऐसे में IT की रैली पर वापस एक रिस्क ओपन हुआ है। आज सुबह-सुबह डॉनल्ड ट्रंप ने जेनेरिक फार्मा दवाओं पर टैरिफ लगा दिया। हालांकि, इस पर 2 साल की राहत है, लेकिन ये फार्मा शेयर पहले ही काफी चल चुके हैं। ऐसे में इंडेक्स में इस समय कोई बड़ी तेजी नहीं दिखती
Market Insight : अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए 57,500-57,600 पर अहम सपोर्ट है। अगर 57,500 टूटा तो 57,000 तक फिसल सकते हैं। 58,000-58,200 पर बड़ा रजिस्टेंस है। किसी भी रैली के टिकने के लिए 58,200 के ऊपर ट्रेड करना जरूरी है
Market Insight : शुरुआती कारोबार में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी 24050 के नीचे आ गया है। फिलहाल सेंसेक्स 550.34 अंक या 0.71 प्रतिशत गिरकर 76,919.77 पर और निफ्टी 156.25 अंक या 0.65 प्रतिशत गिरकर 24,031.45 पर दिख रहा है। निफ्टी पर सबसे ज़्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में इंटरग्लोब एविएशन, सिप्ला, मैक्स हेल्थकेयर, सन फार्मा और डॉ. रेड्डीज़ लैब्स शामिल हैं। जबकि बढ़त वाले शेयरों में बजाज ऑटो, ONGC, मारुति सुजुकी, हिंडाल्को और नेस्ले शामिल हैं। ऑटो सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
बाजार: फिर लौटी रेंज
ऐसे में बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि एक बात साफ है, शुक्रवार का ब्रेकआउट फेक निकला और अब वापस निफ्टी एक रेंज में आ चुका है। दिक्कत ये है कि अब रेंज का निचला स्तर टेस्ट होने का रिस्क है। बाजार में कुछ बड़े सेक्टर्स अब थक रहे हैं। बैंक निफ्टी में साफ तौर पर HDFC बैंक की दिक्कत आ चुकी है। यहां से हर रैली में HDFC बैंक में बिकवाली आएगी। IT में भी कल ही हमने चेतावनी दी थी कि अब मुनाफावसूली आ सकती है। कल ही IT इंडेक्स हाई से 1.5% नीचे जाकर बंद हुआ।
US और कोरिया में वापस चिप और सेमिकंडक्टर शेयरों में रैली शुरू हुई है। ऐसे में IT की रैली पर वापस एक रिस्क ओपन हुआ है। आज सुबह-सुबह डॉनल्ड ट्रंप ने जेनेरिक फार्मा दवाओं पर टैरिफ लगा दिया। हालांकि, इस पर 2 साल की राहत है, लेकिन ये फार्मा शेयर पहले ही काफी चल चुके हैं। ऐसे में इंडेक्स में इस समय कोई बड़ी तेजी नहीं दिखती। मगर ऐसा भी नहीं है कि बाजार टूट रहा है। कुछ और दिन शायद हमें रेंज में ही बिताने पड़ें।
बाजार में अब वापस ट्रंप फैक्टर की वापसी
बाजार में अब वापस ट्रंप फैक्टर की वापसी हुई है। अब तक सिर्फ वेस्ट एशिया युद्ध वाला फैक्टर था। मगर 2 दिनों से ट्रंप टैरिफ पर वापस एक्टिव हुए हैं। कल उन्होंने कनाडा पर टैरिफ लगाने की धमकी दी थी और आज सुबह जेनेरिक फार्मा दवाओं पर उन्होंने बड़ा कदम लिया है। हालांकि इस कदम को आप एकदम बड़ा निगेटिव नहीं मान सकते। 2 साल के लिए कोई टैरिफ नहीं है, तीसरे साल 100% और फिर चौथे साल से 200% टैरिफ लगेगा। 2 साल में चर्चा होगी और टैरिफ नीचे सेटल होंगे। 2 साल बाद ट्रंप का कार्यकाल वैसे ही खत्म होने वाला होगा । मगर दिक्कत ये है कि फार्मा कंपनियों को अब US में कैपेक्स करना होगा। कई फार्मा कंपनियों के पहले से ही US में प्लांट हैं, लेकिन उन्हें वहां निवेश बढ़ाना होगा। अगर आप US में प्रोडक्शन करेंगे तो वो मार्जिन नहीं मिलेंगे जो भारत में मिलते हैं।
यहां ज्यादातर कंपनियां हिमाचल के सोलन जैसे टैक्स फ्री जोन में प्लांट लगाती हैं। तो ऐसे में फार्मा कंपनियों के मार्जिन पर एक रिस्क जरूर आएगा। मगर अभी कहना बहुत जल्दी होगा कि इससे फार्मा की रैली खत्म होगी। अगर बड़ा गैपडाउन हुआ तो शायद निचले स्तरों से रिकवरी भी आ जाए। मगर फार्मा में मुनाफावसूली के लिए एक ट्रिगर चाहिए था, वो आ गया है। पैनिक ना करें और अपने अच्छे फार्मा शेयर गैपडाउन में ना बेचें। कुछ चुनिंदा फार्मा कंपनियों को इससे फायदा भी हो सकता है।
लग रहा है चिप शेयरों में वापस तेजी आ रही है और ऐसे में IT शेयरों की रैली पर वापस रिस्क होगा। GVT&D, Hitachi, CG Power, ABB जैसे शेयरों में वापस पॉजिटिव सेंटिमेंट देखने को मिल सकता है। कल भी इन शेयरों पर हमने पॉजिटिव नजरिया लिया था।
बाजार: क्या हो रणनीति?
आज अगर निफ्टी 24,150 के नीचे सेटल हुआ तो बड़ा निगेटिव होगा। ट्रेंड रिवर्सल के लिए 23,800 के नीचे का क्लोज चाहिए। अपट्रेंड जारी रखने के लिए 24,250 के ऊपर का क्लोज जरूरी होगा। बैंक निफ्टी में अब काफी वोलाटिलिटी संभव है। मिडकैप और स्मॉलकैप्स अभी भी बेहतर हैं। ऐसे में जहां अर्निंग्स का सपोर्ट है वहां फोकस करें। एक अच्छी बात यह है कि कल FIIs की कैश में खरीदारी रही और Put Call रेश्यो भी गिरकर अब 1.01 पर आ चुका है। अगर PCR 0.8 के नीचे आ जाए तो रिकवरी संभव है।
आज खुलते ही किसी ट्रेड में ना कूदें। ये बाजार इस समय काफी वोलाटाइल है और मुश्किल भी। लेकिन अगर निवेशक हैं तो अब पैसा लगाने के लिए तैयार रहिए। अगर आपने पिछली रैली मिस की तो ये एक मौका है। ईरान का मामला जल्दी ही निपटना चाहिए, शायद 15 अगस्त के आसपास तक। ट्रंप नहीं चाहेंगे कि US मिड टर्म पोल तक ये लड़ाई चले क्योंकि अमेरिका में फिर गैसोलीन कीमतें बढ़ रही हैं। इसलिए सिर्फ कच्चे तेल की वजह से गिरें तो अच्छे शेयर खरीदिए।
निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 24,100-24,150 पर और बड़ा सपोर्ट 23,950-24,050 पर है। इसके लिए पहला रजिस्टेस 24,200-24,250 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,300-24,350 पर है। आज कोई पहले से तय अप्रोच नहीं रखेंगे। स्क्रीन देखकर फैसला करेंगे।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
बैंक निफ्टी के लिए 57,500-57,600 पर अहम सपोर्ट है। अगर 57,500 टूटा तो 57,000 तक फिसल सकते हैं। 58,000-58,200 पर बड़ी रजिस्टेंस है। किसी भी रैली के टिकने के लिए 58,200 के ऊपर ट्रेड करना जरूरी है। बैंक निफ्टी में भी आज कोई पहले से तय अप्रोच नहीं रखेंगे। स्क्रीन देखकर फैसला करेंगे।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।