Get App

उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में दिखी बढ़त, Nifty 15650 के ऊपर हुआ बंद, metal, power शेयर फिसले

कारोबार के अंत में सेसेंक्स 21.12 अंक यानी 0.04 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 52,344.45 के स्तर पर बंद हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 18, 2021 पर 5:43 PM
उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में दिखी बढ़त, Nifty 15650 के ऊपर हुआ बंद, metal, power शेयर फिसले

03:38 PM

बाजार की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई थी लेकिन जैसे-जैसे कारोबारी दिन बीता बाजार में निचले स्तर से शानदार रिकवरी दिखी। कारोबार के अंत में सेसेक्स-निफ्टी सपाट होकर बंद हुए। कारोबार के अंत में सेसेंक्स 21.12 अंक यानी 0.04 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 52,344.45 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 8.05 अंक यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 15,683.35 के स्तर पर बंद हुआ।

03:21 PM

बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली है।सेसेंक्स- निफ्टी हरे निशान में लौटा है। फिलहाल सेसेंक्स 128.3 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 52,451.63 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 22.55 अंक यानी 0.14 फीसदी की मजबूती के साथ 15713.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
 

03:11 PM



MARUTI SUZUKI। Eeco Ambulance के दाम घटाए है। GST में कमी की वजह से दाम घटाए है। Eeco Ambulance की नई कीमत 6.16 लाख रुपये तय की गई है।  

03:00 PM

सब समाचार

+ और भी पढ़ें