Get App

Sensex पहली बार निकला 53,000 के पार- Nifty ने भी की रिकॉर्ड स्तर पर क्लोजिंग

कारोबारी दिन में बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और अंत में करोबार सेंसेक्स और निफ्टी ने रिकॉर्ड क्लोजिंग की।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 07, 2021 पर 6:51 PM
Sensex पहली बार निकला 53,000 के पार- Nifty ने भी की रिकॉर्ड स्तर पर क्लोजिंग

03:35 PM

बाजार आज सपाट चाल के साथ खुला था लेकिन कारोबारी दिन में बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और अंत में करोबार सेंसेक्स और निफ्टी ने रिकॉर्ड क्लोजिंग की। आज के कारोबार में मिडकैप 179 प्वाइंट चढ़कर 27328 पर के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बैंक  192 प्वाइंट चढ़कर 35771 पर के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेसेंक्स 193.58 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त लेकर पहली बार 53,054.76 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 61.40 अंक यानी 0.39 फीसदी की मजबूती के साथ 15,879.65 के स्तर पर बंद हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें