Get App

उतार-चढ़ाव के बीच Sensex-Nifty फ्लैट हुआ बंद, auto शेयर फिसले, metals शेयर चमके

JSW STEEL ने पहली तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए। कंपनी घाटे से 5900 करोड़ के मुनाफे में आई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 26, 2021 पर 7:57 PM
उतार-चढ़ाव के बीच Sensex-Nifty फ्लैट हुआ बंद, auto शेयर फिसले, metals शेयर चमके

03: 35 PM

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार दायरे में कारोबार करता दिखा और कारोबार के अंत में सेसेंक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेसेंक्स 123.53 अंक यानी 0.23 फीसदी 52,852.27 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 31.60 अंक यानी 0.20 फीसदी 15,824.45 के स्तर पर बंद हुआ।

03: 20 PM

ALEMBIC PHARMA Q1। वित्त वर्ष 2021-22 की  पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा मुनाफा 165 करोड़ रुपये रहा है जबकि  आय 1341 करोड़ रुपये से घटकर 1326 करोड़ रुपये रही है। कंपनी ने Q2 में 4 प्रोडक्ट्स लॉन्च करेंगे



03:15PM

M&M FINANCIAL Q1: पहली तिमाही में कंपनी मुनाफे से घाटे में आई है। इस अवधि में कंपनी का घाटा 1543 Cr रुपए पर रहा है जबकि 189 Cr के मुनाफे का अनुमान था। पहली तिमाही में कंपनी को 2070 Cr का एकमुश्त घाटा हुआ है। ग्रॉस NPA 8.96% से बढ़कर 15.55% (QoQ)पर रहा है। NII 2992 Cr से घटकर 2465 Cr रुपए पर आ गई है। Q1FY22 में 2,124 Cr की ECL प्रोविजनिंग देखने को मिली है।

03:00PM

सब समाचार

+ और भी पढ़ें