इलेक्ट्रिक टूव्हीलर मेकर ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी आज, 7 अगस्त को अप्रैल-जून 2026 तिमाही के नतीजे जारी करने वाली है। पहले कंपनी के बोर्ड की मीटिंग होगी, जिसमें नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। मीटिंग खत्म होने के बाद इन्हें रिलीज किया जाएगा। तिमाही रिजल्ट सामने आने से पहले कंपनी के शेयर में गिरावट है। BSE पर शेयर दिन में पिछले बंद भाव से करीब 2 प्रतिशत तक टूटकर 40.74 रुपये के लो तक गया। बाद में 41.07 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 19000 करोड़ रुपये है।
