Get App

रिकॉर्ड ऊंचाई पर हुई बाजार की क्लोजिंग, Nifty 17,100 के ऊपर हुआ बंद

कारोबार के अंत में सेसेंक्स 662.63 अंक यानी 1.16% की बढ़त के साथ 57,552.39 के स्तर पर बंद हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 31, 2021 पर 6:57 PM
रिकॉर्ड ऊंचाई पर हुई बाजार की क्लोजिंग, Nifty 17,100 के ऊपर हुआ बंद

03:35 PM

बाजार के लिए आज का दिन मंगल रहा। बाजार में दूसरे दिन रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली और निफ्टी 17100 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। आज के कारोबार में मिड और स्मॉलकैप शेयरो में अच्छी बढ़त देखने को मिली। 19 सत्रों में निफ्टी 16,000 से 17,000 का स्तर पार किया । अब तक सबसे कम समय में निफ्टी ने 1,000 अंकों का उछाल हासिल किया है। वहीं सेंसेक्स भी पहली बार 57,500 के पार बंद हुआ है।

कारोबार के अंत में सेसेंक्स 662.63 अंक यानी 1.16 फीसदी की बढ़त के साथ 57,552.39 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 201.15 अंक यानी 1.19 फीसदी की मजबूती के साथ 17,132.20 के स्तर पर बंद हुआ।



03:25 PM

Laxmi Organic अपने 130 रुपए के इश्यू प्राइस से अब तक 223 फीसदी भाग चुका है। अब तक आई इस तेजी के बावजूद एनालिस्ट का मानना है कि ये शेयर लंबी रेस का घोड़ा है, इसमें गिरावट पर खरीद की सलाह होगी। नियर टर्म में ये शेयर 500 रुपए का स्तर पार करता नजर आ सकता है।

स्पेशियलिटी कंपनी Laxmi Organic Industries ने 2021 आए IPOs में ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन किया है। इस स्टॉक ने अपनी लिस्टिंग के बाद 5 महीनों में 130 रुपए के अपने लिस्टिंग प्राइस से 223 फीसदी की रैली दिखाई है। BSE500 के स्टॉक्स से भी तुलना करें तो ये पिछले 5 महीनों का सबसे बड़ा गेनर साबित हुआ है। कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक और मजबूत पहली तिमाही में के नतीजों का इस शेयर पर पॉजिटिव असर देखने को मिला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें