Get App

Sensex 400 अंक से ज्यादा टूटा- Nifty 17,750 के नीचे हुआ बंद

कारोबार के अंत में सेसेंक्स 410.28 अंक यानी 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 59,667.60 के स्तर पर बंद हुआ।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 28, 2021 पर 9:09 PM
Sensex 400 अंक से ज्यादा टूटा- Nifty 17,750 के नीचे हुआ बंद

03:35 PM

आज बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी लेकिन कारोबारी दिन के दौरान बाजार में मुनाफावसूली हावी हुई और अंत में सेसेंक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुआ। आज के कारोबार में छोटे-मझोले शेयरों में भी दबाव के साथ कारोबार देखने को मिला। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.71 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेसेंक्स 410.28 अंक यानी 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 59,667.60 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 106.50  अंक यानी 0.60 फीसदी टूटकर 17,748.60 के स्तर पर बंद हुआ।



03:15 PM

सरकार ने वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) को उसकी कोरोना वैक्सीन ट्रायल प्रोग्राम के लिए 7 साल से 11 साल के बच्चों को इनरोल करने की इजाजत दे दी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के एक विषय विशेषज्ञ पैनल ने कहा,  विस्तृत विचार-विमर्श के बाद समिति ने प्रोटोकॉल के अनुसार 7 से 11 वर्ष के आयु वर्ग बच्चों को इनरोल करने की अनुमति देने की सिफारिश की।

सीरम इंस्टीट्यूट कोविशील्ड के अलावा कोवैक्स नाम से भी एक कोविड वैक्सीन बना रही है। पिछले महीने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के CEO अदार पूनावाला ने कहा था कि उन्होंने उम्मीद है कि कोवैक्स को इस साल अक्टूबर में एडल्ट के लिए और अगले साल की पहली तिमाही में इसे बच्चों के लिए लॉन्च कर दिया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें