Get App

6 दिनों की गिरावट के बाद लगा तेजी का सिक्सर, बाजार शानदार बढ़त पर हुआ बंद

सेंसेक्स करीब 70 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है तो वहीं निफ्टी में 20 अंकों की बढ़त दिखा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 10, 2019 पर 8:31 AM
6 दिनों की गिरावट के बाद लगा तेजी का सिक्सर, बाजार शानदार बढ़त पर हुआ बंद

03:30 PM

6 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में तेजी का सिक्सर लगा है। सेंसेक्स 646 अंक चढ़कर 38,178 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 187 अंकों की बढ़त के साथ 11,313 के स्तर पर बंद हुआ है। बैंकिंग शेयरों में अच्छी खरीदारी के दम पर बैंक निफ्टी 3.67 फीसदी की बढ़त के साथ 28,786 के स्तर पर बंद हुआ है।

छोटे-मझोले शेयरों में भी आज अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 1.38 फीसदी और स्मॉल कैप इंडेक्स 0.66 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए है। तेल- गैस शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.84 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली जबकि निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में खरीदारी रही। वहीं बैंक निफ्टी के 12 में से 11 शेयरों में तेजी देखने को मिली है।

बाजार की इस बढ़त में बैंकिंग शेयरों का सबसे ज्यादा सहारा मिला है। निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 3.10 फीसदी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स 3.47 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। 

आज के कारोबार में आईटी शेयरों को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स 0.77 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ है। वहीं निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 1.43 फीसदी, मेटल इंडेक्स 2.10 फीसदी, फार्मा इंडेक्स 1.21 फीसदी, रियल्टी इंडेक्स 2.04 फीसदी ,फाइनेशिंयल सर्विसेस इंडेक्स 3.3 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए है।

02:48 PM

सब समाचार

+ और भी पढ़ें