मार्केट आउटलुक पर खास चर्चा के लिए आज जुड़े इन्वेस्को म्यूचुअल फंड (Invesco Mutual Fund) के CIO ताहेर बादशाह जो कि देश के जाने माने फंड मैनेजर हैं और इक्विटी मार्केट में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं। ताहेर नेमोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट के साथ भी काम किया है। इसके अलावा इन्होंने ICICI MF, Kotak Mah Invest के साथ भी काम किया है। आइये उनसे समझते है कि नए साल के लिए वह किस थीम पर भरोसा कर रहे हैं।
