Stock market : एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स में अब तक जोरदार तेजी देखने को मिली है। इसने दिसंबर 2024 के लिए दो ब्रोकरेज फर्मों द्वारा निर्धारित साल के अंत के लक्ष्य को पहले ही पार कर लिया है। अभी तो अप्रैल ही चल रहा है। मौजूदा बाजार स्थितियों में मजबूत तेजी के साथ निवेशक दिलचस्पी के साथ निफ्टी के ऊपर की ओर बढ़ने की गति पर नजर रखे हुए हैं। यूबीएस ने 2024 के अंत तक के लिए निफ्टी 50 के लिए 20,000 का लक्ष्य रखा था, जबकि कोटक सिक्योरिटीज का नजरिया 21,834 के लक्ष्य के साथ थोड़ा ज्यादा उम्मीदों से भरा था। हालांकि, निफ्टी पहले ही इन अनुमानों को पार कर चुका है, जो मौजूदा तेजी के आगे भी जारी रहने का संकेत है।
