Get App

Market next week: 40 स्मॉलकैप शेयरों ने दिया डबल डिजिट रिटर्न, जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market outlook : शेयरखान के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक जतिन गेडिया का कहना है कि बाजार में अगले हफ्ते भी तेजी का सिलसिला जारी रहोगा। उम्मीद है कि निफ्टी अगले हफ्ते 25500 के स्तर को छू लेगा। नीचे की तरफ इसके लिए 25000 - 24900 पर सपोर्ट दिख रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 31, 2024 पर 2:04 PM
Market next week: 40 स्मॉलकैप शेयरों ने दिया डबल डिजिट रिटर्न, जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि शेयर विशेष एक्शन के साथ बाजार अपनी तेजी जारी रखेगा।

Market this week : 30 अगस्त को खत्म हुए हफ्ते में मिड और और स्मॉलकैप इंडेक्स नए रिकॉर्ड हई पर पहुंच गए। हालांकि इन्होंने सेंसेक्स-निफ्टी की तुलना में कमतर प्रदर्शन किया। सेंसेक्स-निफ्टी भी नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए। यह रैली जैक्सन होल की नवीनतम बैठक के बाद पॉजिटिव ग्लोबल भावना से प्रेरित थी। यूस फेड ने आगामी सितंबर की बैठक में ब्याज दरों में कटौती के संकेत दिए हैं।

इस सप्ताह के दौरान बीएसई मिडकैप, बीएसई लार्जकैप और बीएसई स्मॉलकैप में 1.5 फीसदी, 1.3 फीसदी और 0.6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। इस सप्ताह बीएसई सेंसेक्स ने 82,637.03 का नया हाई छुआ और 1.57 फीसदी या 1279.56 अंक बढ़कर 82,365.77 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 इंडेक्स ने भी 25,268.35 का नया हाई हिट किया और 412.75 अंक या 1.66 फीसदी बढ़कर 25,235.9 पर बंद हुआ।

बीते हफ्ते विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 19,139.76 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 20,871.10 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा, " पिछले हफ़्ते निफ्टी-50 इंडेक्स और सेंसेक्स में करीब 1.7 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। जबकि मिड-कैप इंडेक्स में करीब 1.7 फीसदी की तेजी आई। जबकि स्मॉल-कैप इंडेक्स में सिर्फ़ 0.6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। ग्लोबल बाजारों के तेजी के संकेतों के बाद बाजार में तेजी आई। जैक्सन होल में यूएस फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के बयान ने दरों में कटौती के संकेत दिए हैं। साथ ही सॉफ्ट लैंडिंग की बढ़ती उम्मीद ने भारत सहित दूसरे उभरते बाजारों को सपोर्ट दिया।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें