Get App

Market next Week : 60 स्मॉल कैप शेयरों ने दिया डबल-डिजिट रिटर्न, जाने आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले का कहना है कि बाजार का शॉर्ट टर्म ट्रेंड तेजी का बना हुआ है लेकिन अस्थायी ओवरबॉट स्थितियों के कारण हमें ऊपरी स्तरों पर कुछ मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 29, 2024 पर 5:37 PM
Market next Week : 60 स्मॉल कैप शेयरों ने दिया डबल-डिजिट रिटर्न, जाने आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल
कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले का कहना है कि बाजार का शॉर्ट टर्म ट्रेंड तेजी का बना हुआ है लेकिन अस्थायी ओवरबॉट स्थितियों के कारण हमें ऊपरी स्तरों पर कुछ मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है

Market next Week  : 28 जून को खत्म हुए हफ्ते में मिड और स्मॉलकैप इंडेक्सों ने सेंसेक्स-निफ्टी की तुलना में खराब प्रदर्शन किया। हालांकि स्मॉलकैप इंडेक्स ने रिकॉर्ड हाई हिट किया। इस दौरान 60 स्मॉलकैप शेयरों ने दोहरे अंकों का रिटर्न दिया (नीचे चार्ट देखें)। बेंचमार्क इंडेक्सों में भी तेजी देखने को मिली। इन्होंने भी नए मील के पत्थर स्थापित किए। एफआईआई की खऱीदारी के सपोर्ट के कारण बाजार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़त देखने को मिली।

बीते हफ्ते के दौरान बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में 0.4-0.4 फीसदी की बढ़त हुई, जबकि लार्जकैप इंडेक्स में लगभग 2 फीसदी की तेजी देखने को मिली। 28 जून को बीएसई लार्जकैप इंडेक्स ने 9,476.14 का नया हाई छुआ, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स ने 25 जून को 5,2542.41 का नया उच्च स्तर छुआ।

इस सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 1,822.83 अंक या 2.36 फीसदी बढ़कर 79,032.73 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 509.5 अंक या 2.16 प्रतिशत बढ़कर 24,010.60 पर बंद हुआ। 28 जून को सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्स ने क्रमशः 79,671 और 24,174 के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छुआ। जून में दोनों बेंचमार्क में 6.5 फीसदी की बढ़त हुई।

बीते हफ्ते बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.4 फीसदी की बढ़त हुई। इस इंडेक्स में शामिल ब्लैक बॉक्स, कल्याणी इन्वेस्टमेंट कंपनी, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स, इंडिया सीमेंट्स, जीटीएल इन्फ्रास्ट्रक्चर, पिलानी इन्वेस्टमेंट एंड इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन, नलवा संस इन्वेस्टमेंट, पीएनबी गिल्ट्स, शारदा मोटर इंडस्ट्रीज, रॉसेल इंडिया, बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन, सोलारा एक्टिव फार्मा और गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स इंडिया में 20-34 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें