Market next Week : 250 से ज्यादा स्मॉलकैप शेयरों ने दिया डबल डिजिट रिटर्न, जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market news : 21 मार्च को बीते सप्ताह के दौरान, बीएसई लार्ज-कैप इंडेक्स में 4.6 फीसदी की बढ़त हुई, जबकि बीएसई मिड-कैप इंडेक्स में 7 फीसदी की बढ़त हुई। यह फरवरी 2021 के बाद इसकी सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त है। बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स में लगभग 8 फीसदी की बढ़त हुई जो जून 2020 के बाद की इसकी सबसे बड़ी बढ़त है

अपडेटेड Mar 22, 2025 पर 12:06 PM
Story continues below Advertisement
निफ्टी का ओवरऑल रुझान सकारात्मक बना हुआ है। 23200-23250 के आसपास डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंड लाइन की शुरुआती बाधा को पार करने के बाद, निफ्टी अब निकट भविष्य में 23800 के अगले रेजिस्टेंस की ओर बढ़ सकता है

Market This Week: 21 मार्च को समाप्त सप्ताह में ब्रॉडर इंडेक्सों ने बेंचमार्क इंडेक्स को पीछे छोड़ दिया तथा लगभग पांच सालों की सबसे बड़ी वाकली बढ़त दर्ज की। रुपए में मजबूती, विदेशी निवेशकों की खरीदारी लौटने, डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जैसे सकारात्मक कारकों के चलते बाजार में तेजी देखने को मिली। इस हफ्ते के दौरान, बीएसई लार्ज-कैप इंडेक्स में 4.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जबकि बीएसई मिड-कैप इंडेक्स में 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसने फरवरी 2021 के बाद से सबसे बड़ी साप्ताहिक वृद्धि दर्ज की। बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स में भी लगभग 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसने भी जून 2020 के बाद से सबसे बड़ी वृद्धि दर्ज की।

सप्ताह के दौरान, बीएसई सेंसेक्स सूचकांक 3,076.6 अंक या 4.16 प्रतिशत बढ़कर 76,905.51 पर और निफ्टी 50 953.2 अंक या 4.25 प्रतिशत बढ़कर 23,350.40 पर बंद हुआ। निफ्टी रियल्टी और मीडिया में लगभग 8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी फार्मा और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई, निफ्टी ऑटो इंडडेक्स में 5.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) 13 सप्ताह के बाद नेट बॉयर बनते दिखे। इस सप्ताह उन्होंने 5,819.12 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने भी 4,337.83 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।


बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में लगभग 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसमें एसएमएल इसुजु, आईकेआईओ लाइटिंग, उत्तम शुगर मिल्स, बालू फोर्ज इंडस्ट्रीज, सिंधु ट्रेड लिंक्स, केसोल्व्स इंडिया, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स, वैलोर एस्टेट, इंद्रप्रस्थ मेडिकल कॉरपोरेशन, समिट सिक्योरिटीज, मैराथन नेक्स्टजेन रियल्टी, टैल्ब्रोस ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स, इंडियन ह्यूम पाइप कंपनी, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट के शेयरों में 25-50 प्रतिशत के बीच की बढ़त हुई।

Untitled

दूसरी ओर, राजू इंजीनियर्स, वेरिटास, बेस्ट एग्रोलाइफ, कामधेनु वेंचर्स, जेनसोल इंजीनियरिंग, मर्करी ईवी-टेक, जीवीके पावर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर, साधना नाइट्रोकेम, अबांस होल्डिंग्स, पेनिनसुला लैंड, महानगर टेलीफोन निगम, पर्ल ग्लोबल इंडस्ट्रीज, ईकेआई एनर्जी सर्विसेज, केईआई इंडस्ट्रीज के शेयरों में 5-10 फीसदी की गिरावट आई।

आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी का ओवरऑल रुझान सकारात्मक बना हुआ है। 23200-23250 के आसपास डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंड लाइन की शुरुआती बाधा को पार करने के बाद, निफ्टी अब निकट भविष्य में 23800 के अगले रेजिस्टेंस की ओर बढ़ सकता है। इसके लिए तत्काल सपोर्ट 23250 के स्तर पर है।

Market This week: वीकली आधार पर इस हफ्ते बाजार 4 साल की बड़ी तेजी लेकर हुआ बंद, रुपये में दिखी बढ़त

असित सी. मेहता इन्वेस्टमेंट इंटरमीडिएट्स के एवीपी तकनीकी और डेरिवेटिव्स रिसर्च हृषिकेश येदवे का कहना है कि तकनीकी रूप से, निफ्टी ने ट्रेंड लाइन रेजिस्टेंस को तोड़ने के बाद अपनी मजबूती जारी रखी और डेली और वीकली दोनों चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया, जो मजबूत गति का संकेत है। निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 23,000 के स्तर के पास दिख रहा है, जबकि इसके लिए शॉर्ट टर्म रेजिस्टेंस 23,520 के पास स्थित है। इसी के आसपास निफ्टी की 100-डे सिंपल मूविंह एवरेज (SMA) भी स्थित है। ऐसे में जब तक निफ्टी 23,000 से ऊपर टिकारहता है,ट्रेडरों को "गिरावट पर खरीद" रणनीति का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।