Market next week : अगले कुछ सत्रों में कंसोलीडेशन के बाद निफ्टी में फिर आ सकता है उछाल, 25900 पर तत्काल सपोर्ट

Stock market : बाजार में निकट अवधि के नजरिए से तेजी का रुख बरकरार है। अगले कुछ सत्रों में कंसोलीडेशन के बाद निफ्टी में उछाल आ सकता है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी के लिए 25900 पर तत्काल सपोर्ट है

अपडेटेड Sep 29, 2024 पर 12:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि बाजार पर उनका बुलिश नजरिया बरकरार है। किसी गिरावट या कंसोलीडेशन की स्थिति में अच्छी गुणवत्ता वाले स्टॉक को खरीदने की सलाह होगी

Market this week : बेंच मार्क इंडेक्सों के मुताबिक ही ब्रॉडर इंडेक्स भी 27 सितंबर को खत्म हुए लगातार दूसरे सप्ताह में नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। बीते हफ्ते स्मॉल और मिडकैप शेयरों की तुलना में लार्ज-कैप शेयरों में अधिक खरीदारी देखने को मिली। सप्ताह के दौरान, बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स सपाट रहा, बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.7 फीसदी की बढ़त हुई, जबकि लार्जकैप इंडेक्स में 1.5 फीसदी की तेजी आई। चीन के हालिया प्रोत्साहन उपायों और अल्पकालिक नीतिगत ब्याज दरों में कटौती के कारण ग्लोबल मार्केट जोश में रहे। अच्छे वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय बाजार ने लगातार तीसरे सप्ताह बढ़त हासिल की। सप्ताह के दौरान, बीएसई सेंसेक्स 1027.54 अंक या 1.22 फीसदी बढ़कर 85,571.85 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 388.05 अंक या 1.50 फीसदी बढ़कर 26,179 पर बंद हुआ। 27 सितंबर को, बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी ने 85,978.25 और 26,277.35 के नए उच्च स्तर को छुआ।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी मेटल इंडेक्स में 7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 5 फीसदी की तेजी आई, निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वहीं, निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 3.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 3,932.80 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची, हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 15,961.71 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी। हालांकि, इस महीने अब तक एफआईआई ने 22,403.72 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी और डीआईआई ने 24,211.50 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।


बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स लगातार दूसरे हफ्ते सपाट रहा, लेकिन एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया। जी मीडिया कॉरपोरेशन, रेफेक्स इंडस्ट्रीज, श्री रायलसीमा हाई-स्ट्रेंथ, बीएफ यूटिलिटीज, रिलायंस पावर, ऑप्टिमस इंफ्राकॉम, वक्रांगी, मेडिकामेन बायोटेक, सीक्वेंट साइंटिफिक, एल्प्रो इंटरनेशनल, पीसी ज्वैलर, प्रताप स्नैक्स, संगम (इंडिया) में 20-59 फीसदी की तेजी आई।

दूसरी ओर, ट्रूकैप फाइनेंस, कॉनकॉर्ड बायोटेक, फ्यूजन फाइनेंस, ईजी ट्रिप प्लानर्स, कामधेनु वेंचर्स, वीएसटी इंडस्ट्रीज, मैगेलैनिक क्लाउड, डोलट एल्गोटेक, एस चांद एंड कंपनी, हार्डविन इंडिया, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में 11-27 फीसदी की गिरावट आई।

निफ्टी के 26,500 तक पहुंचने की संभावना के बावजूद रहें सतर्क, शॉर्ट टर्म में बंपर कमाई के लिए इन दो सरकारी बैंकों पर लगाएं दांव: आनंद राठी के जिगर पटेल

अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक नागराज शेट्टी का कहना है कि अब बाजार में कुछ सत्रों के दौरान रेंजबाउंड कारोबार देखने को मिल सकता है उसके बाद एक और अपसाइड ब्रेकआउट देखने को मिलेगा।

वीकली चार्ट पर निफ्टी ने एक लंबी बुल कैंडल बनाई है जो लगातार तीसरी कैंडल है। तकनीकी रूप से यह वीकली मार्केट एक्शन एक बुलिश 'थ्री एडवांसिंग सोल्जर' प्रकार के पैटर्न का संकेत दे रहा है जो तेजी जारी रहने का संकेत है। बाजार का निकट-अवधि का अपट्रेंड बरकरार है। अगले कुछ सत्रों में कंसोलीडेशन के बाद निफ्टी अंततः फिर उछल सकता है। इसके लिए तत्काल सपोर्ट 25900 पर है।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि बाजार पर उनका बुलिश नजरिया बरकरार है। किसी गिरावट या कंसोलीडेशन की स्थिति में अच्छी गुणवत्ता वाले स्टॉक को खरीदने की सलाह होगी। किसी बड़े घरेलू ट्रिगर की अनुपस्थिति में बाजार की दिशा का अंदाजा लगाने के लिए ग्लोबल बाजारों पर नजरें रहेंगा। निफ्टी इंडेक्स के लिए 25,900-26,000 के जोन में सपोर्ट दिख रहा है। जबकि ऊपर की ओर 26,500 पर रजिस्टेंस है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।