निफ्टी के 26,500 तक पहुंचने की संभावना के बावजूद रहें सतर्क, शॉर्ट टर्म में बंपर कमाई के लिए इन दो सरकारी बैंकों पर लगाएं दांव: आनंद राठी के जिगर पटेल
Hot stocks : मध्यम अवधि के नजरिए से, जिगर पटेल बाजार पर सतर्क रुख बनाए रखने के पक्ष में हैं। हालांकि, शॉर्ट टर्म में उन्हें आने वाले सप्ताह में और तेजी की उम्मीद है। निफ्टी 50 को अच्छा सोपर्ट मिला है और यह निफ्टी को 26,500 के स्तर की ओर ले जा सकता है
MoneyControl News
अपडेटेड Sep 29, 2024 पर 11:32 AM
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Hot stocks : पिछले हफ़्ते दलाल स्ट्रीट पर बुल्स का दबदबा कायम रहा, जिससे बेंचमार्क इंडेक्स नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए। F&O एक्सपायरी लगातार चौथी बार बढ़त के साथ हुई। निफ्टी स्पॉट इंडेक्स 26,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया और 26,200 से ऊपर भी जाता दिखा। इस बीच, बीएसई सेंसेक्स ने 85,000 का आंकड़ा पार कर लिया।
27 सितंबर को खत्म हुए सप्ताह के दौरान लॉन्ग-शॉर्ट अनुपात लगभग 80 फीसदी तक बढ़ गया है, जो कुछ चिंताएं पैदा करता है। इसके अलावा मंथली RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) 80 अंक को पार कर गया, जो संभावित अस्थायी शिखर बनने का संकेत देता है। ऐसे में मध्यम अवधि के नजरिए से बाजार पर सतर्क रुख बनाए रखने की सलाह। हालांकि, शॉर्ट टर्म में उन्हें आने वाले सप्ताह में और तेजी की उम्मीद है। निफ्टी 50 को अच्छा सोपर्ट मिला है और यह निफ्टी को 26,500 के स्तर की ओर ले जा सकता है। नीचे की ओर निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 26,000 पर दिख रहा है, उसके बाद 25,700 पर अगला बड़ा सपोर्ट है। ऐसे में हाई कन्विक्शन वाले चुनिंदा शेयरों पर ही दांव लगाने की सलाह होगी।
दूसरी ओर, निफ्टी बैंक ने एक बार फिर खराब प्रदर्शन किया। हालांकि यह शुरुआत में 54,500 के स्तर तक पहुंच गया था, लेकिन शुक्रवार के सत्र के दौरान इसने अपनी सारी बढ़त खो दी, जिससे डेली और वीकली दोनों चार्ट पर एक निगेटिव कैंडलस्टिक पैटर्न बन गया। आने वाले हफ्ते में बैंक निफ्टी के 54,500 से ऊपर जाने पर ही नई तेजी की उम्मीद है। नीचे की तरफ 53,600 से नीचे बंद होने पर इंडेक्स 53,000-52,800 की ओर गिर सकता है, जहां 20-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (DEMA) स्थित है।
जिगर पटेल के तीन पसंदीदा शेयर, शॉर्ट टर्म में कराएंगे बंपर कमाई
बैंक ऑफ बड़ौदा : वर्तमान भाव : 249.6 रुपये
बैंक ऑफ बड़ौदा में करीब तीन महीने से चल रहा मंदी का दौर खत्म होने वाला है। स्टॉक के डेली चार्ट पर तेजी का पैटर्न उभर रहा है। शेयर ने 230-235 रुपये के जोन में ट्रिपल बॉटम स्ट्रक्चर बनाया है, जो एक मजबूत रिवर्सल संकेत है जो दर्शाता है कि गिरावट का रुझान खत्म हो सकता है। वर्तमान में, बैंक ऑफ बड़ौदा 250 रुपये के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है, और ट्रिपल बॉटम पैटर्न 200-डे ईएमए के पास बना हुआ है, जो इस समय शेयर और आकर्षक बनाता है। इसके अलावा, डेली आरएसआई ने तेजी के साथ बियरिश ट्रेंडलाइन को तोड़ दिया है, जो तेजी आने का संकेत है। इन तकनीकी संकेतकों को देखते हुए, बैंक ऑफ बड़ौदा में 248-250 रुपये की रेंज में 270 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। जोखिम को मैनेज करने के लिए डेली क्लोजिंग बेसिस पर 229 रुपये के आसपास स्टॉप-लॉस रखें।
केनरा बैंक : वर्तमान भाव: 113.1 रुपये
केनरा बैंक में 102-103 रुपये की रेंज में एक ट्रिपल बॉटम स्ट्रक्चर बना है, जो एक मजबूत रिवर्सल सिग्नल है। इससे ये संकेत मिलता है कि लंबे समय से चली आ रही गिरावट की गति कम हो सकती है। वर्तमान में, स्टॉक 113 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है, इस ट्रिपल बॉटम पैटर्न के साथ 200-डे ईएमए के पास बन रहा है जो स्टॉक तकनीकी अपील को बढ़ाता है। इसके अलावा, डेली आरएसआई एक बियरिश ट्रेंडलाइन को तोड़ चुका है, जो ऊपर की ओर तेजी शुरू होने का संकेत है। इन अनुकूल तकनीकी संकेतों के आधार पर, 112-113 रुपये रेंज में केनरा बैंक में खऱीदारी की सलाह होगी। स्टॉक में 122 रुपये का लक्ष्य हासिल हो सकता है। डेली क्लोजिंग बेसिस पर 107 रुपये के करीब स्टॉप-लॉस रखें।
एसबीआई कार्ड पेमेंट सर्विसेज : वर्तमान भाव : 786.3 रुपये
933 रुपये के शिखर पर पहुंचने के बाद एसबीआई कार्ड में भारी गिरावट आई। कुल मूल्य में लगभग 30 फीसदी की तीव्र गिरावट आई। हालांकि, बीते सप्ताह के दौरान, एसबीआई कार्ड 675 रुपये के स्तर पर टिकने में कामयाब रहा, जिससे एक मजबूत सपोर्ट बेस बना। इस अवधि के दौरान, 680-710 रुपये के स्तर के करीब एक बुलिश अल्टरनेट पैटर्न बना है, जो तेजी के सेंटीमेंट की पुष्टि करता है। इसके अलावा, वीकली डीएमआई के विश्लेषण से एक बुलिश क्रॉस पता चलता है, जो स्टॉक के लिए अनुकूल संकेत है। साथ ही 3 साल लंबा बियरिस ट्रेंडलाइन भी खत्म हो गया है।
चार्ट पैटर्न के साथ-साथ इन बातों को ध्यान में रखते हुए निवेशकों को 875 रुपये के लक्ष्य के लिए 770-790 रुपये के रेंज में इस स्टॉक को खरीदने की सलाह होगी। जोखिम से निपटने के लिए डेली क्लोजिंग बेसिस पर 735 रुपये पर स्टॉप-लॉस ऑर्डर सेट करें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।