Gold Silver Prices Today: सोने की कीमत 1000 रुपये फिसली, चांदी में बदलाव नहीं

Gold Silver Prices Today: गोल्ड में कमजोरी के पीछ क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी का बड़ा हाथ है। महंगे क्रूड की वजह से अमेरिका में बॉन्ड यील्ड बढ़ी है। डॉलर भी मजबूत हुआ है। इसका सीधा असर सोने पर पड़ रहा है

अपडेटेड Sep 15, 2026 पर 8:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
चांदी की कीमत 15 सितंबर को दिल्ली में 2,34,600 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

Gold Silver Prices Today:  दिल्ली सर्राफा बाजार में 15 सितंबर को सोने में गिरावट देखने को मिली। यह 1,000 रुपये गिरकर 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हालांकि, चांदी में बदलाव देखने को नहीं मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड में थोड़ी नरमी दिखी, जबकि चांदी में हल्की तेजी रही। डॉलर में मजूबती के साथ ही विदेश में सोने की कीमतों में कमजोरी का असर दिल्ली में सोने की कीमतों पर पड़ा।

कमजोर विदेशी संकेतों से गिरा सोना

चांदी की कीमतों में दिल्ली सर्राफा बाजार में बदलाव नहीं हुआ। सोने की कीमतें एक महीने के निचले स्तर पर आ गई हैं। चांदी की कीमत 15 सितंबर को दिल्ली में 2,34,600 रुपये प्रति किलोग्राम रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा, "गोल्ड में गिरावट की वजह कमजोर विदेशी संकेत थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड गिरकर एक समय 4,300 डॉलर प्रति औंस से नीचे चला गया था।"


क्रूड ऑयल में उछाल ने बढ़ाया दबाव

गोल्ड में कमजोरी के पीछ क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी का बड़ा हाथ है। महंगे क्रूड की वजह से अमेरिका में बॉन्ड यील्ड बढ़ी है। डॉलर भी मजबूत हुआ है। इसका सीधा असर सोने पर पड़ रहा है। महंगे क्रूड की वजह से इनफ्लेशन बढ़ेगा। इनफ्लेशन को कंट्रोल में करने के लिए अमेरिकी केंद्रीय बैंक इंटरेस्ट रेट बढ़ा सकता है।

फेडरल रिजर्व बढ़ा सकता है इंटरेस्ट रेट

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की बैठक 15 सितंबर को शुरू हो गई है। इसके नतीजे 16 सितंबर को आएंगे। भारत में फेड के फैसले के बारे में देर रात पता चलेगा। माना जा रहा है कि फेड 16 सितंबर को इंटरेस्ट रेट में एक चौथाई फीसदी का इजाफा कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो इसका खराब असर सोने पर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: UPI पर ट्रांजेक्शन चार्ज को लेकर दुविधा में हैं? तो यहां जाने अपने हर सवाल का पूरा जवाब

इंटरेस्ट रेट बढ़ने पर और गिरेगा सोना 

सोना पहले से ही दबाव में चल रहा है। फेड के इंटरेस्ट रेट बढ़ाने पर इस पर दबाव और बढ़ जाएगा। इंटरेस्ट रेट बढ़ने के माहौल में सोने की चमक घटती है, जबकि इंटरेस्ट रेट घटने पर इसकी चमक बढ़ती है। उधर, डॉलर में मजबूती का भी खराब असर सोने पर पड़ता है। इसकी वजह है कि दूसरी करेंसी में सोना खरीदना महंगा हो जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।