Market next Week: इस समय बाजार गुलजार है। तेजी का पंच लगाते हुए 21 मार्च को बाजार लगातार 5वें दिन बढ़त पर बंद हुआ। सेंसेक्स 557 प्वाइंट चढ़कर बंद हुआ। तो वहीं निफ्टी की बात करें तो निफ्टी में पिछले 4 साल की बड़ी वीकली तेजी देखने को मिली । इस हफ्ते निफ्टी करीब 4.3% तक चढ़ा, तो वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। रियल्टी, बैंकिंग इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए। हालांकि, मेटल शेयरों में दबाव देखने को मिला।
