Get App

Market next week : 70 स्मॉल-कैप शेयरों में दिखी 10-40% की तेजी, जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल

बीते सप्ताह के दौरान विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2,030.83 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 6293.38 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 22, 2024 पर 10:53 AM
Market next week : 70 स्मॉल-कैप शेयरों में दिखी 10-40% की तेजी, जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल
बीते हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 217.13 अंक या 0.28 फीसदी बढ़कर 77,209.90 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 35.5 अंक या 0.15 फीसदी बढ़कर 23,501.10 पर बंद हुआ

21 जून को खत्म हुए हप्ते में नई ऊंचाइयों को छूने के बावजूद व्यापक सूचकांकों ने मिलाजुलाप्रदर्शन किया। मिलेजुले ग्लोबल संकेतों, मानसून की धीमी प्रगति, आगामी केंद्रीय बजट को लेकर जुड़ी उम्मीदों और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की खरीदारी के कारण वोलैटिलिटी के बीच बेंचमार्क भी मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स में 1.5 फीसदी की बढ़त हुई, जबकि मिड-कैप और लार्ज-कैप इंडेक्स स्थिर रहे। बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स में 1.5 फीसदी की बढ़त हुई, जबकि मिड-कैप और लार्ज-कैप इंडेक्स सपाट रहे।

बीते हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 217.13 अंक या 0.28 फीसदी बढ़कर 77,209.90 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 35.5 अंक या 0.15 फीसदी बढ़कर 23,501.10 पर बंद हुआ। 19 जून को बीएसई सेंसेक्स ने 77851.63 का नया रिकॉर्ड हाई बनाया, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स ने 21 जून को 23,667.10 का रिकॉर्ड हाई हिट किया।

गए हफ्ते बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.5 फीसदी की बढ़त हुई। मॉस्चिप टेक्नोलॉजीज, भंसाली इंजीनियरिंग पॉलीमर्स, हेस्टर बायोसाइंसेज, सी. ई. इन्फो सिस्टम्स (मैपमाईइंडिया), ह्यूबैक कलरेंट्स इंडिया, राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स, पंजाब केमिकल्स एंड क्रॉप प्रोटेक्शन, नेशनल फर्टिलाइजर्स, शक्ति पंप्स (इंडिया) और चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स जैसे स्मॉलकैप शेयरों में 20-40 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें