Get App

Market outlook: सेंसेक्स 270 अंक भागा, निफ्टी 19450 के करीब बंद, जानिए 12 जुलाई को कैसी रह सकती है इनकी चाल

Market outlook:एफएंडओ सेगमेंट में, टाटा कम्युनिकेशंस, डिक्सन टेक्नोलॉजीज और पॉलीकैब उन शेयरों में से थे, जिनमें लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। जबकि दीपक नाइट्राइट, नवीन फ्लोरीन, बंधन बैंक में शॉर्ट-कवरिंग देखी गई। मेटल और पीएसयू बैंक को छोड़कर दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए हैं। ऑटो, पावर, एफएमसीजी, कैपिटल गुड्स और हेल्थ केयर में 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है

Curated By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 11, 2023 पर 11:54 PM
Market outlook: सेंसेक्स 270 अंक भागा, निफ्टी 19450 के करीब बंद, जानिए 12 जुलाई को कैसी रह सकती है इनकी चाल
निफ्टी की शुरुआत तेजी के साथ हुई लेकिन पूरे दिन इसमें भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि,बाजार ओवर ऑल ट्रेंड तेजी का ही बना रहा

Market outlook:11 जुलाई को बाजार एक छोटे दायरे में घूमने के बाद हरे निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स 273 अंक की बढ़त के साथ 65617.84 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 83.50 अंक बढ़कर 19439.40 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में मार्केट ब्रेड्थ भी पॉजिटिव रही। करीब 1892 शेयरों में बढ़त देखने को मिली जबकि 1496 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं, 117 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। ब्रॉडर मार्केट की तेजी आज भी जारी रही। निफ्टी के मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। निफ्टी 50 इंडेक्स के टॉप मूवर्स पर नजर डालें तो सन फार्मा और आयशर में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही। वहीं, यूपीएल 2.4 फीसदी और जेएसडब्ल्यू स्टील 1.6 फीसदी गिरकर बंद हुए।

डॉलर के मुकाबले रुपया भी बढ़कर हुआ बंद

एफएंडओ सेगमेंट में, टाटा कम्युनिकेशंस, डिक्सन टेक्नोलॉजीज और पॉलीकैब उन शेयरों में से थे, जिनमें लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। जबकि दीपक नाइट्राइट, नवीन फ्लोरीन, बंधन बैंक में शॉर्ट-कवरिंग देखी गई। मेटल और पीएसयू बैंक को छोड़कर दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए हैं। ऑटो, पावर, एफएमसीजी, कैपिटल गुड्स और हेल्थ केयर में 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

भारतीय रुपया भी आज सोमवार के 82.57 की क्लोजिंग के मुकाबले 21 पैसे बढ़कर 82.36 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें