Get App

Market outlook 2026 : सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर चिराग दारूवाला से जाने 2026 में कैसी रहेगी बाजार की चाल

Market outlook 2026 :चिराग दारूवाला की राय है कि 2026 में AI, ऑटोमेशन और रीन्यूएबल एनर्जी थीम काफी अच्छा काम काम करेंगे। हेल्थकेयर एंड बॉयोटेक, ई-कॉमर्स फिनटेक एंड डिजिटल बैंकिंग में भी अच्छी कमाई हो सकती है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Dec 26, 2025 पर 3:03 PM
Market outlook 2026 : सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर चिराग दारूवाला से जाने 2026 में कैसी रहेगी बाजार की चाल
Stock market : चिराग दारूवाला ने कहा कि 2026 का साल काफी पॉजिटिव रहने वाला है। यह सूर्य का साल रहने वाला है। भारतीय इकोनॉमी के ग्रोथ की रफ्तार बढ़ेगी

Market outlook 2026 : साल 2025 की विदाई वेला है और नए साल के स्वागत की तैयारी है। साल 2025 बाजार के लिहाज से काफी उथल-पुथल का साल रहा। रूस- यूक्रेन जंग, ग्लोबल अनिश्चितता, टैरिफ और FIIs की बिकवाली की वजह से पूरे साल इक्विटी मार्केट में बुल्स को रफ्तार पकड़ने का मौका ही नहीं दिया। हालांकि निफ्टी इस समय अपने ऑल टाइम हाई के करीब है लेकिन रिटर्न के लिहाज से पोर्टफोलियो में वो रिफ्लेक्शन अब भी नहीं दिख रहा। ऐसे में जानते हैं ग्रह गोचर के लिहाज से आने वाला साल इक्विटी मार्केट के लिए कैसा रहेगा। क्या ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की दशा छब्बीस में तेजी की छंटा बिखेरेगी या फिर क्रूर ग्रहों की वक्री नजर करती रहेगी बेहाल। यही जानने के लिए आज हमारे साथ हैं सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर चिराग दारूवाला।

2026 पर क्या कहती है नक्षत्रों की दशा?

चिराग दारूवाला ने कहा कि 2026 का साल काफी पॉजिटिव रहने वाला है। यह सूर्य का साल रहने वाला है। भारतीय इकोनॉमी के ग्रोथ की रफ्तार बढ़ेगी। FY26 की दूसरी छमाही से नतीजों में सुधार की उम्मीद है। घरेलू निवेशकों से बाजार को सपोर्ट मिलता रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें