Market Outlook : करेक्शन के बाद भारतीय बाजार के वैल्यूएशन हुए अच्छे, नए निवेश करने का अच्छा मौका - देवेन चोकसी

कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर के नीचे बने हुए हैं। ऐसे में अगर यूक्रेन- रसिया युद्ध के मोर्चे से शांति लौटने की कोई अच्छी खबर आती है तो फिर बाजार में तेजी लौटेगी। इसके अलावा फेड द्वारा दरों में कटौती की भी अच्छी संभावना नजर आ रही है। बाजार अब संभल रहा है। सबकी नजरें अब चौथी तिमाही के नतीजों पर रहेंगी

अपडेटेड Mar 18, 2025 पर 11:10 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
देवेन चोकसी ने आगे कहा कि अगर यूक्रेन- रसिया युद्ध पर होने वाली शांति वार्ता से कोई अच्छी बात निकल कर आती है और युद्धविराम हो जाता है तो मेटल सेक्टर को काफी फायदा होगा

बाजार में आज बुल्स का जोश हाई है। गैप अप के बाद तेजी और बढ़ी है। निफ्टी करीब 180 प्वाइंट चढ़कर 22700 के पास दिख रहा है। बैंक निफ्टी लगातार चौथे दिन आउटपरफॉर्म कर रहा है। यह इंडेक्स 500 प्वाइंट से ज्यादा चढ़ा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रौनक देखने को मिल रही है। बैंकिंग के साथ-साथ NBFCs, रियल्टी, ऑटो और FMCG में भी रौनक है। ये चारों सेक्टर करीब एक फीसदी चढ़े हैं। NBFCs में IREDA 3.5 फीसदी उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही पूनावाला,मैक्स फाइनेंशियल और श्रीराम फाइनेंस भी रौनक है। इस तरह देखें ते कई दिनों के कंसोलिडेशन के बाद अब बाजार में अच्छी तेजी है। यह तेजी कितनी टिकाऊ है। क्या बाजार में बॉटम बन चुका है। साथ ही मिड और स्मॉलकैप में एंट्री का सही समय क्या होगा। इन सभी पर चर्चा करते हुए DRChoksey FinServ के MD देवेन चोकसी ने अपनी राय रखी है

देवेन चोकसी का कहना है कि बाजार के लिए दो संकेत पॉजिटिव माने जाने चाहिए। पहला तो ये कि रुपए की गिरावट काफी हद तक थम गई है। जिस कारण से रुपए में गिरावट हुई थी वह कारण भी हम काफी हद तक पीछे छोड़ कर आ चुके हैं। आज की तारीख में एफआईआई की पैनिक सेलिंग का डर भी नहीं है। रुपए में किसी नई गिरावट की संभावना नहीं दिख रही है। इससे साफ है कि अगर रुपए की गिरावट थम गई है कि तो पैनिक सेल निश्चिततौर पर खत्म हो चुका है।

इसके अलावा कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर के नीचे बने हुए हैं। ऐसे में अगर यूक्रेन- रसिया युद्ध के मोर्चे से शांति लौटने की कोई अच्छी खबर आती है तो फिर बाजार में तेजी लौटेगी। इसके अलावा फेड द्वारा दरों में कटौती की भी अच्छी संभावना नजर आ रही है। बाजार अब संभल रहा है। सबकी नजरें अब चौथी तिमाही के नतीजों पर रहेंगी। चौथी तिमाही के नतीजों तीसरी तिमाही की तुलना में बेहतर रहने की उम्मीद है।


देवेन चोकसी का मानना है कि हमें जल्द ही ग्लोबल बाजार कि अनिश्चितता भी कम होती नजर आएगी। टैरिफ के मामले में ट्रंप की मनमानी नहीं चलेगी। उन्होंने अपने रुख में बदलाव करना होगा। टैरिफ की गति धीमी पड़ी तो बाजार में अच्छा मूव देखने के मिलेगा। करेक्शन के बाद भारतीय बाजार को वैल्यूएशन अच्छे हो गए हैं। ये नए निवेश करने का अच्छा मौका है।

देवेन चोकसी ने बाजार पर बात करते हुए आगे कहा कि इस बार गर्मियों का मौसम पहले शुरू हो गया है। इस साल समर सीजन में 2-3 हफ्ते और बढ़ सकते हैं। ये वोल्टास जैसे खपत वाले शेयरों के लिए एक अच्छा संकेत है। इस साल बजट में टैक्स कटौती से लोगों की जो बचत होने वाली है उसको ध्यान में रखें तो आगे खपत वाले शेयरों में तेजी आने की उम्मीद है। इस सेक्टर के चुनिंदा शेयरों में 10-15 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

Trading Plan: क्या निफ्टी 22600 के पार टिक पाएगा, बैंक निफ्टी 48800 के ऊपर जा पाएगा?

देवेन चोकसी ने आगे कहा कि अगर यूक्रेन- रसिया युद्ध पर होने वाली शांति वार्ता से कोई अच्छी बात निकल कर आती है और युद्धविराम हो जाता है तो मेटल सेक्टर को काफी फायदा होगा। क्योंकि युद्धविराम के बाद युद्ध से प्रभावित इन देशों में पुनर्निमाण की गतिविधि में तेजी आएगी, कंस्ट्रक्शन से जुड़ी गतिविधियां बढ़ेंगी। इसका फायदा मेटल शेयरों को मिलेगा। देवेन चोकसी को बड़े कॉरपोरेट बैंकों और एनबीएफसी शेयरों में भी तेजी की उम्मीद दिख रही है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।