Stock market : गुरुवार, 19 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली है। निवेशकों ने बाजार में आए हालिया उछाल के बाद सभी सेक्टर्स में मुनाफावसूली की। इसके चलते सेंसेक्स इंट्राडे ट्रेड में 1,470 अंक तक गिर गया। जबकि निफ्टी आज के कारोबारी सत्र में 25,388.75 के इंट्राडे लो पर जाता दिखा। हालांकि इंडेक्स ने कुछ भरपाई की लेकिन अंत में बड़ी गिरावट लेकर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,236 अंक या 1.48 फीसदी गिरकर 82,498.14 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 365 अंक या 1.41 फीसदी गिरकर 25,454.35 पर बंद हुआ।
