Market outlook: 30 मई के उठापटक वाले कारोबारी सत्र में बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी शुरुआती कमजोरी के बाद बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा है। निफ्टी आज 18600 से ऊपर बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 122.75 अंक या 0.20 फीसदी बढ़कर 62,969.13 पर और निफ्टी 35.10 अंक या 0.19 फीसदी बढ़कर 18633.80 पर बंद हुआ है। आज लगभग 1640 शेयरों में बढ़त देखने को मिली है। जबकि 1766 शेयरों में गिरावट रही। वहीं, 112 शेयरें में कोई बदलाव नहीं हुआ। कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एचडीएफसी लाइफ निफ्टी के टॉप गेनर रहे। जबकि हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अदानी एंटरप्राइजेज, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील और सन फार्मा निफ्टी के टॉप लूजर रहे।
आज के कारोबार में ऑटो, एनर्जी, फार्मा और मेटल शेयरों बिकवाली देखने को मिली। जबकि बैंक, कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी और आईटी शेयरों में खरीदारी रही। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी मामूली बढ़त के साथ बंद हुए हैं। उधर डॉलर के मुकाबले रुपए में आज कमजोरी देखने के मिली है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 8 पैसे की कमजोरी के साथ 82.71 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं कल डॉलर के मुकाबले रुपया 82.63 के स्तर पर बंद हुआ था।
आगे दोनों बेंचमार्क इंडेक्सों में मामूली कंसोलीडेशन या कुछ मुनाफा वसूली देखने को मिल सकती है। निफ्टी के लिए 18500-18450 पर सपोर्ट दिख रहा है। जबकि इसके लिए 18700-18750 के स्तर रजिस्टेंस नजर आ रहा। इसी तरह, बैंक निफ्टी के लिए 44100 पर सपोर्ट स्थित है, जबकि 44750-44800 के स्तर पर रजिस्टेंस दिख रहा है।
शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी में आज कंसोलीडेशन देखने को मिला फिर भी ये 35 अंक ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। दैनिक चार्ट पर देखने से पता चलता है कि तेज उछाल के बाद निफ्टी में कंसोलीडेशन हुआ है। ये एक तेजी का संकेत है। इस रेंज-बाउंड प्राइस एक्शन के दौरान निफ्टी अपने लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगा और अगले चरण की तेजी के लिए कमर कसेगा।
ऑवरली मोमेंटम इंडीकेटर अभी भी निगेटिव क्रॉसओवर दे रहा है जो इस बात का संकेत है कि कंसोलीडेशन अभी भी खत्म नहीं हुआ है और यह अगले कुछ कारोबारी सत्रों में कायम रह सकता है। जिसके चलते निफ्टी एक छोटे दायरे में कारोबार करता दिख सकता। बड़े गैप अप की स्थिति में, मोमेंटम इंडिकेटर के समर्थन के बिना निफ्टी का ऊपरी स्तरों पर टिके रहना मुश्किल होगा।
कुल मिलाकर निफ्टी में अपट्रेंड बरकरार है। बाजार में होने वाला कंसोलीडेशन नई तेजी का रास्ता साफ करेगा। फिलहाल निफ्टी के लिए 18705 - 18735 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। जबकि 18570-18500 के जोन में शॉर्ट टर्म सपोर्ट दिख रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।