Stock market : 23 जनवरी को भारतीय इक्विटी इंडेक्स नेगेटिव नोट पर बंद हुए। निफ्टी 25,100 के नीचे चला गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 769.67 अंक या 0.94 प्रतिशत गिरकर 81,537.70 पर और निफ्टी 241.25 अंक या 0.95 प्रतिशत गिरकर 25,048.65 पर बंद हुआ। लगभग 1295 शेयरों में तेज़ी आई, 2736 शेयरों में गिरावट आई और 139 शेयर अपरिवर्तित रहे। निफ्टी के टॉप लूज़र्स में अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स, इटरनल, इंटरग्लोब एविएशन और सिप्ला शामिल रहे। जबकि निफ्टी के टॉप गेनर्स में डॉ. रेड्डीज़ लैब्स, टेक महिंद्रा, ONGC, हिंडाल्को और HUL शामिल रहे।
