Share markets : 22 अक्टूबर को निफ्टी 24500 से नीचे कारोबार करता दिखा। अंत भारतीय इक्विटी इंडेक्स कमजोरी के साथ बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 930.55 अंक या 1.15 फीसदी की गिरावट के साथ 80,220.72 पर और निफ्टी 309.00 अंक या 1.25 फीसदी की गिरावट के साथ 24,472.10 पर बंद हुआ। लगभग 553 शेयरों में तेजी आई, 3264 शेयरों में गिरावट आई और 72 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पर अडानी एंटरप्राइजेज, एमएंडएम, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोल इंडिया, टाटा स्टील सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे। जबकि आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया, इंफोसिस में बढ़त देखने को मिली।
