Market Close: उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार आज मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 110.64 अंक या 0.15 फीसदी गिरकर 73,903.91 पर और निफ्टी 8.70 अंक या 0.04 फीसदी गिरकर 22,453.30 पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 33 अंक गिरकर 47,545 पर बंद हुआ है। वहीं, मिडकैप 567 अंक चढ़कर 49,479 पर बंद हुआ है। आज लगभग 2686 शेयर बढ़े, 1015 शेयर गिरे और 111 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में बिकवाली रही। वहीं, निफ्टी 50 में से 28 शेयरों में खरीदारी दिखी। बैंक निफ्टी के 12 में से 9 शेयरों में खरीदारी रही।
