Get App

Market outlook : लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 24 जून को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market news : निफ्टी पर भारती एयरटेल, एलटीआईमाइंडट्री, अदानी पोर्ट्स, हिंडाल्को और इंफोसिस आज के टॉप गेनर रहे। जबकि अडानी एंटरप्राइजेज, अल्ट्राटेक सीमेंट, बीपीसीएल, टाटा मोटर्स और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स निफ्टी के टॉप लूजर रहे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 21, 2024 पर 7:31 PM
Market outlook : लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 24 जून को कैसी रह सकती है इसकी चाल
कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण 6 कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद निवेशकों ने आज आंशिक मुनाफावसूली की। जुलाई का केंद्रीय बजट बाजार के लिए सबसे बड़ा ट्रिगर होगा

Stock Market : 21 जून को भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सों में गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी आज 23,500 पर के आसपास बंद हुआ है। कारोबारी सत्र को अंत में सेंसेक्स 269.03 अंक या 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 77,209.90 पर और निफ्टी 65.90 अंक या 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 23,501.10 पर बंद हुआ है। आज करीब 1611 शेयरों में तेजी आई है। 1750 शेयरों में गिरावट आई और 85 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

निफ्टी पर भारती एयरटेल, एलटीआईमाइंडट्री, अदानी पोर्ट्स, हिंडाल्को और इंफोसिस आज के टॉप गेनर रहे। जबकि अडानी एंटरप्राइजेज, अल्ट्राटेक सीमेंट, बीपीसीएल, टाटा मोटर्स और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स निफ्टी के टॉप लूजर रहे।

सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो आईटी, मेटल, मीडिया और टेलीकॉम इंडेक्स में 0.5-1 फीसदी की तेजी आई है। जबकि ऑटो, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक और रियल्टी में 0.5-1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। आज बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.3 फीसदी की गिरावट आई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में कोई बदलाव नहीं हुआ।

24 जून को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें