Market Outlook: बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए AXIS SECURITIES के CIO नवीन कुलकर्णी ने कहा कि बाजार में गिरावट की कई तरह की चिंताएं बनी हुई हैं। लेकिन मुख्य वजह मैक्रो कंसर्न को लेकर है। ट्रेड डील को लेकर बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। बाजार उम्मीद लगाकर चल रहा था कि जल्द ही ट्रेड डील पर बात बनेगी, लेकिन इसमें हो रही देरी ने बाजार को चिंता में डाला है।
ऑटो एंसिलरी में तेजी संभव
ऑटो सेक्टर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऑटो सेक्टर में भी ऑटो एंसिलरी में आने वाले 2 सालों में काफी मौके बनते नजर आ सकते है। वैल्यूएशन काफी रीजनेबल है। उन्होंने कहा कि OEMs में पहले ही काफी तेजी आ चुकी है। फोर्जिंग कंपनियों में कहीं अच्छी ग्रोथ संभव है।
मिडकैप- स्मॉलकैप में आगे रिकवरी की उम्मीद
ब्रॉडर मार्केट पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस साल ब्रॉडर मार्केट आउटपरफॉर्म करता नजर आ सकता है। टाइम करेक्शन देखने को मिला है। ब्रॉडर मार्केट में बॉटम आउट होने की संभावनाएं नजर आ रही है। मिडकैप- स्मॉलकैप में आगे रिकवरी की उम्मीद दिख रही है। कंसोलिडेशन के बाद स्मॉलकैप 2026 में अच्छा रिटर्न देकर जाएगे और निफ्टी 50 इंडेक्स को अच्छे मार्जिन से बीट करेंगे।
आईसीआईसीआई बैंक के नतीजे रह सकते है अच्छे
प्राइवेट बैंक में आईसीआईसीआई बैंक ने लास्ट ईयर सेंकेड हाफ में दबाव दिखा था , लेकिन इस तिमाही में आने वाले बैंक के नतीजे अच्छे रह सकते है। बैंक मौजूदा स्तर से अच्छा रिटर्न बना सकता है। वहीं एचडीएफसी बैंक के वैल्यूएशन भी काफी आकर्षक हुए है। प्राइवेट बैंक में आईसीआईसीआई बैंक निवेश के लिए बेहतर लग रहा है।
व्हाइट गुड्स सेगमेंट कर सकता है अंडरपरफॉर्म
व्हाइट गुड्स सेगमेंट पर बात करते हुए नवीन कुलकर्णी ने कहा कि इस सेक्टर में ग्रोथ आ सकता है लेकिन इवेंट्री ज्यादा होने के कारण सेगमेंट के पास काफी चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि जिन कंपनियों के मैनेजमेंट क्वालिटी काफी मजबूत है वह मैनेज कर सकते है। साफ तौर पर कहूं तो इस सेक्टर में अभी भी मुश्किलें अभी बाकी है जिसके चलते यह सेगमेंट अंडरपरफॉर्म कर सकता है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।