Market Outlook : निफ्टी 19800 के ऊपर हुआ बंद, जानिए 18 अक्टूबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Stock Market: बीपीसीएल, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी लाइफ और कोल इंडिया आज निफ्टी के टॉप गेनर रहे हैं। जबकि टाटा मोटर्स, एलएंडटी, यूपीएल, इंडसइंड बैंक और टीसीएस निफ्टी के टॉप लूजर रहे हैं। आज आई चौतरफा खरीदारी में सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। पावर इंडेक्स में 1 फीसदी की बढ़ोतरी आई है

अपडेटेड Oct 17, 2023 पर 8:27 PM
Stock Market : एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि मजबूत ग्लोबल ट्रेंड के बीच बाजार ने आज के बढ़त के साथ शुरुआत की और अंत में बढ़त के साथ बंद भी हुआ। मार्केट का शॉर्ट टर्म ट्रेंड मजबूत बना हुआ है

Stock Market : बाजार में आज तेजी देखने को मिली है। अच्छे ग्लोबल संकेतों और बैंकिंग शेयरों के अच्छे नतीजों ने आज बाजार का मूड सुधार दिया। इस तेजी में सेंसेक्स आज 261 अंको की बढ़त लेकर बंद हुआ है। जबकि निफ्टी 19800 के पार बंद होने में कामयाब रहा है। दिग्गजों की तरह ही छोटे-मझोले शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। जिसके चलते बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.4 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.7 फीसदी की तेजी आई है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 261.16 अंक या 0.39 फीसदी बढ़कर 66428.09 पर और निफ्टी 79.70 अंक या 0.40 फीसदी बढ़कर 19811.50 पर बंद हुआ है। आज लगभग 2102 शेयर बढ़े हैं। वहीं, 1451 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। जबकि 142 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

बीपीसीएल, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी लाइफ और कोल इंडिया आज निफ्टी के टॉप गेनर रहे हैं। जबकि टाटा मोटर्स, एलएंडटी, यूपीएल, इंडसइंड बैंक और टीसीएस निफ्टी के टॉप लूजर रहे हैं। आज आई चौतरफा खरीदारी में सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। पावर इंडेक्स में 1 फीसदी की बढ़ोतरी आई है। जबकि एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, मेटल और तेल और गैस में 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

18 अक्टूबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल


शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि डेली चार्ट पर निफ्टी ने ऊपर की ओर इनसाइड बार पैटर्न को तोड़ दिया है, ये तेजी का संकेत है। डेली और ऑवरली मोमेंटम इंडीकेटर में पॉजिटिव क्रॉसओवर है जो इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि गिरावट में खरीदारी की जानी चाहिए। ऊपर की ओर निफ्टी 19883 और फिर उसके बाद 20030 की ओर जाने को तैयार दिख रहा है। नीचे की ओर 19770 - 19750 पर मजबूत सपोर्ट है।

बैंक निफ्टी ने भी बढ़त के साथ शुरुआत की, हालांकि ये बढ़त का फायदा उठाने में कामयाब नहीं रहा। इंट्राडे में इसमें करेक्शन देखने को मिला। हालांकि, इस गिरावट के कारण 44350 - 44300 के जोन में खरीदारी आती दिखी। यहां निफ्टी बैंक के लिए ऑवरली मूविंग एवरेज ने सपोर्ट के रूप में काम किया। शॉर्ट टर्म में बैंक निफ्टी में 45000 की ओर एक पुलबैक देखने को मिल सकता है। वहीं, किसी गिरावट की स्थिति में इसके लिए 44100-44000 पर अहम सपोर्ट हो सकता है।

प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि अच्छे ग्लोबल संकेतों के दम पर भारतीय बाजारों की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई थी। लेकिन शुरुआती घंटों की तेजी के बाद निफ्टी 19800-19840 के छोटे से दायरे में घूमता रहा। कारोबार के अंत में ये 79.75 अंकों की बढ़त के साथ 19811.50 के स्तर पर बंद हुआ। आज सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। इनमें भी एनर्जी और पीएसयू बैंक इंडेक्स टॉप गेनर रहे हैं। ब्रॉडर मार्केट में मिलाजुला रुझान देखने को मिला है। डेली चार्ट पर, निफ्टी कप और हैंडल फॉर्मेशन नाम के कॉन्टिन्यूटी पैटर्न से ब्रेकआउट देने के कगार पर है। 19850 का स्तर इस पैटर्न का ब्रेकआउट लेवल है। इस लेवल को पार करने के बाद निफ्टी 20350 के लक्ष्य की ओर जाता दिख सकता है।

F&O Manual : Nifty ने फिर पकड़ी तेजी, जल्द ही 20000-20200 का स्तर मुमकिन

एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि मजबूत ग्लोबल ट्रेंड के बीच बाजार ने आज के बढ़त के साथ शुरुआत की और अंत में बढ़त के साथ बंद भी हुआ। मार्केट का शॉर्ट टर्म ट्रेंड मजबूत बना हुआ है। इंडेक्स डेली टाइम फ्रेम पर अपने सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है। जब तक निफ्टी 19550 से ऊपर बना रहेगा तब तक "गिरावट पर खरीदारी" की रणनीति इस्तेमाल करने की सलाह होगी। अब निफ्टी में हमें 20000-20200 का स्तर देखने को मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।