Credit Cards

Market outlook : Nifty 24750 के ऊपर हुआ बंद, जानिए 22 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Share market news : शुरुआती कारोबार में अचानक हुई गिरावट के बाद इंडेक्स ने धीरे-धीरे तेजी पकड़ी। कारोबारी सत्र के अंत में निफ्टी 71.35 अंकों की बढ़त के साथ 24,770.20 के स्तर पर बंद हुआ। डिफेंसिव एफएमसीजी सेक्टर 1.30% से ज्यादा की बढ़त के साथ सबसे अधिक तेजी में रहा

अपडेटेड Aug 21, 2024 पर 6:22 PM
Story continues below Advertisement
Share market today: सेक्टर रोटेशन निफ्टी को ऊंचे स्तरों पर बने रहने में मदद कर रहा है। मोमेंटम इंडीकेटर पर एक निगेटिव डाइवर्जेंस दिख रहा है। ऐसे में तेजी की गति धीमी होने की आशंका है

Stock markets : 21 अगस्त को वोलेटाइस मार्केट में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए है। निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़न वाले शेयरों में डिविस लैब्स, टाइटन कंपनी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और ग्रासिम इंडस्ट्रीज शामिल रहे। जबकि सबसे ज्यादा नुकसान वाले शेयरों में टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, पावर ग्रिड कॉर्प और ओएनजीसी शामिल रहे। सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो रियल्टी इंडेक्स में 1 फीसदी और बैंक इंडेक्स में 0.3 फीसदी की गिरावट आई है। जबकि एफएमसीजी, हेल्थकेयर, मेटल, टेलीकॉम और मीडिया में 0.5-1 फीसदी की बढ़त हुई है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.4 फीसदी की बढ़त हुई है। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में लगभग 1 फीसदी की बढ़त हुई है।

22 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि शुरुआती कारोबार में अचानक हुई गिरावट के बाद इंडेक्स ने धीरे-धीरे तेजी पकड़ी। कारोबारी सत्र के अंत में निफ्टी 71.35 अंकों की बढ़त के साथ 24,770.20 के स्तर पर बंद हुआ। डिफेंसिव एफएमसीजी सेक्टर 1.30% से ज्यादा की बढ़त के साथ सबसे अधिक तेजी में रहा। इसके बाद मीडिया (+1.20 फीसदी) और फार्मा (+0.91 फीसदी) तेजी के साथ बंद हुआ। दूसरी तरफ, रियल्टी 1.31 फीसदी की गिरावट के साथ सबसे अधिक नुकसान में रहा। इंडेक्स के लिए नजरिए में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ्टी अब 24,870 (रेंज ब्रेकआउट टारगेट) की ओर बढ़ रहा है। जबकि इसके लिए नीचे की तरफ 24,640 पर सपोर्ट है।


छोटे दायरे में फंसे बाजार में इन दो शेयरों ने दिखाया दम, ब्रोकरेज ने भी दिया थम्सअप

शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि सेक्टर रोटेशन निफ्टी को ऊंचे स्तरों पर बने रहने में मदद कर रहा है। निफ्टी आज सपाट नोट पर खुला और दिन के अधिकांश भाग के दौरान कंसोलीडेट होता रहा। बाद में आए उछाल ने निफ्टी को लगभग 71 अंकों की बढ़त के साथ बंद होने में मदद की। डेली चार्ट पर निफ्टी 24830 - 24900 के जोन की ओर बढ़ रहा है। सेक्टर रोटेशन निफ्टी को ऊंचे स्तरों पर बने रहने में मदद कर रहा है। मोमेंटम इंडीकेटर पर एक निगेटिव डाइवर्जेंस दिख रहा है। ऐसे में तेजी की गति धीमी होने की आशंका है। कल निफ्टी को इंट्राडे पुलबैक का सामना करना पड़ सकता है। लेवल्स की बात करें तो निफ्टी के लिए 24550 - 24500 पर अहम सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, ऊपर की ओर 24900 - 24960 पर शॉर्ट टर्म नजरिए से तत्काल रजिस्टेंस नजर आ रहा है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि बुधवार को बाजार में रेंज बाउंड एक्शन के साथ अपसाइड मोमेंटम जारी रहा और निफ्टी 71 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। आज डेली चार्ट पर एक पॉजिटिव कैंडल बना है। निफ्टी का शॉर्ट टर्म रुझान रेंज बाउंड एक्शन के साथ पॉजिटव बना हुआ है। अगले एक सप्ताह में निफ्टी 24960 और 25100 के स्तर की ओर बढ़ता दिख सकता है। इसके लिए तत्काल सपोर्ट 24650 के स्तर पर दिख रहा है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।