Get App

Market outlook : 25000 के पार बंद हुआ निफ्टी, जानिए 27 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Share market news : निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में हिंडाल्को, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फिनसर्व और ओएनजीसी रहे। पीएसयू बैंक को छोड़कर, अन्य सभी इंडेक्सों में तेजी रही। आईटी, मेटल, ऑयल एंड गैस और रियल्टी में 1-2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 26, 2024 पर 4:34 PM
Market outlook : 25000 के पार बंद हुआ निफ्टी, जानिए 27 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Market today : एक मज़बूत बुलिश कैंडल के साथ निफ्टी ने अपने बियरिश गैप ज़ोन को भर दिया है। ये बाजार में बुल्स की मज़बूत मौजूदगी का संकेत है

Stock market : 26 अगस्त को निफ्टी के 25,000 का स्तर पार करने के साथ ही भारतीय इक्विटी इक्विटी इंडेक्स मजबूत नोट पर बंद हुए हैं। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 611.90 अंक या 0.75 फीसदी बढ़कर 81,698.11 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 187.40 अंक या 0.75 फीसदी बढ़कर 25,010.60 पर बंद हुआ। आज लगभग 2075 शेयरों में तेजी आई, 1791 शेयरों में गिरावट आई और 138 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में हिंडाल्को, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फिनसर्व और ओएनजीसी रहे, जबकि गिरने वाले शेयरों में अपोलो हॉस्पिटल्स, हीरो मोटोकॉर्प, अदानी पोर्ट्स, आयशर मोटर्स और मारुति सुजुकी शामिल रहे। पीएसयू बैंक को छोड़कर, अन्य सभी इंडेक्सों में तेजी रही। आईटी, मेटल, ऑयल एंड गैस और रियल्टी में 1-2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.6 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.2 फीसदी की बढ़त रही।

27 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि निफ्टी आज पूरे दिन मजबूत बना रहा। डेली चार्ट पर, लगातार दो मामूली रेड कैंडल के बाद एक स्पष्ट ग्रीन कैंडल बनी है जो बाजार के लिए अच्छा संकेत है। हालांकि, निफ्टी के लिए 25,080 पर रजिस्टेंस स्पष्ट है। निफ्टी को 25,300 की ओर बढ़ने के लिए इस रजिस्टेंस को पार करना होगा। दूसरी ओर, 25080 से ऊपर जाने में विफलता बाजार में बिकवाली का दबाव बना सकती है जिससे निफ्टी 24,800 की ओर वापसी कर सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें