Get App

Market outlook : 19550 के नीचे बंद हुआ निफ्टी, जानिए 04 अक्टूबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market outlook : एफएमसीजी, ऑटो, पावर, मेटल और तेल एवं गैस 0.5-1 फीसदी गिरे हैं, जबकि पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.3 फीसदी और कैपिटल गुड्स इंडेक्स 1 फीसदी ऊपर बंद हुआ है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ है। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ है। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया भी आज कमजोरी के साथ बंद हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 03, 2023 पर 9:13 PM
Market outlook : 19550 के नीचे बंद हुआ निफ्टी, जानिए 04 अक्टूबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Market outlook : जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि यूएस बॉन्ड यील्ड में बढ़त और डॉलर में बढ़ती मजबूती के चलते भारतीय बाजारों से एफआईआई की निकासी जारी है जिसके चलते बाजार में कंसोलीडेशन हो रहा है

Market outlook : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी आज 3 अक्टूबर को गिरावट के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी 19550 के नीचे फिसल गया है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 316.31 अंक या 0.48 फीसदी गिरकर 65512.10 पर और निफ्टी 109.50 अंक या 0.56 फीसदी टूटकर 19,528.80 पर बंद हुआ है। लगभग 1816 शेयर बढ़े हैं। वहीं, 1817 शेयरों में गिरावट आई है। जबकि 189 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ओएनजीसी, आयशर मोटर्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी और डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज निफ्टी के टॉप लूजर रहे हैं। जबकि टाइटन कंपनी, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व और अदानी पोर्ट्स निफ्टी के टॉप गेनर रहे हैं।

सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो एफएमसीजी, ऑटो, पावर, मेटल और तेल एवं गैस 0.5-1 फीसदी गिरे हैं, जबकि पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.3 फीसदी और कैपिटल गुड्स इंडेक्स 1 फीसदी ऊपर बंद हुआ है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ है। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ है। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया भी आज कमजोरी के साथ बंद हुआ है। रुपया आज शुक्रवार के 83.04 के मुकाबले 16 पैसे कमजोर होकर 83.20 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि यूएस बॉन्ड यील्ड में बढ़त और डॉलर में बढ़ती मजबूती के चलते भारतीय बाजारों से एफआईआई की निकासी जारी है जिसके चलते बाजार में कंसोलीडेशन हो रहा है। हालांकि तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार को कुछ सपोर्ट मिल सकता है। कोर सेक्टर के आउटपुट में बढ़त के साथ ही देश में इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की गतिविधियों में भी इजाफा हुआ है। मिलेजुले मंथली सेल्स आंकड़ों के चलते ऑटो शेयरों में गिरावट आई है। जबकि लगभग सामान्य के आसपास रहने वाला मानसून शॉर्ट टर्म में खपत के वाले सेक्टरों के लिए अच्छा संकेत है।

4 अक्टूबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें