Get App

Market outlook: निफ्टी 18800 के ऊपर हुआ बंद, जानिए 21 जून को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

निफ्टी ने 18660 के के आसपास स्थित ट्रेंड लाइन सपोर्ट को बनाए रखा और यहां से मजबूती के साथ वापसी की। इससे पता चलता है कि बाजार की कमान तेजड़ियों के हाथ में है और निफ्टी के 18550 पर बने रहने तक बाजार का रुख तेजी का होगा। बैंक निफ्टी इंडेक्स में बुल्स के लिए 43400 पर सपोर्ट दिख रहा है। वर्तमान में, इंडेक्स 43400 और 44000 के बीच एक बड़े दायरे में कारोबार कर रहा है

Curated By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 20, 2023 पर 9:28 PM
Market outlook: निफ्टी 18800 के ऊपर हुआ बंद, जानिए 21 जून को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
निफ्टी ने आज बढ़त के साथ बंद होकर 19 जून को बने डार्क क्लाउड कवर बियरिश फॉर्मेशन को नकार दिया। इसने अब एक बुलिश पियर्सिंग पैटर्न बना लिया है। अब निफ्टी को और तेजी दिखाने के लिए 18669-18888 के बैंड से बाहर निकलने की जरूरत है

Market outlook: भारतीय इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स 20 जून को एक और उठापटक वाले कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 159.40 अंक या 0.25 फीसदी बढ़कर 63327.70 पर और निफ्टी 61.20 अंक या 0.33 फीसदी बढ़कर 18816.70 पर बंद हुआ है। कमजोर एशियाई बाजारों के बीच भारतीय बाजार की शुरुआत आज सपाट रही और दिन चढ़ने के साथ मुनाफावसूली बढ़ी। लेकिन कारोबारी सत्र के दूसरे हाफ में आई खरीदारी ने दिन की भर की गिरावट की भरपाई कर दी। आज करीब 1885 शेयरों में तेजी रही। 1527 शेयरों में गिरावट देखने को मिली और 118 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

स्टॉक और सेक्टर

आज के टॉप निफ्टी गेनर्स में टाटा मोटर्स, एचडीएफसी लाइफ, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन और आयशर मोटर्स शामिल हैं। जबकि बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, बीपीसीएल और डिविस लैब्स निफ्टी के टॉप लूजर रहे। आज के कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। पावर इंडेक्स एक फीसदी ऊपर बंद हुआ। जबकि ऑटो, रियल्टी, धातु और आईटी में 0.5 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली है। वहीं, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.4 फीसदी की तेजी रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें