Get App

Market outlook : निफ्टी-सेंसेक्स 1% से ज्यादा फिसले, जानिए 29 फरवरी को कैसी रह सकती है इनकी चाल

Stock Market : सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में बिकवाली रही। वहीं, निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में बिकवाली रही। आज इंट्राडे में निफ्टी 21,918.85 के स्तर तक फिसल गया था। डॉलर के मुकाबले रुपया भी आज 2 पैसे कमजोर होकर 82.92/$ पर बंद हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 28, 2024 पर 10:01 PM
Market outlook : निफ्टी-सेंसेक्स 1% से ज्यादा फिसले, जानिए 29 फरवरी को कैसी रह सकती है इनकी चाल
Market news: निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, अपोलो हॉस्पिटल्स, आयशर मोटर्स और मारुति सुजुकी शामिल हैं, जबकि सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में एचयूएल, इंफोसिस, टीसीएस और भारती एयरटेल शामिल हैं

Market news : सभी सेक्टरों में बिकवाली के बीच भारतीय इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स 28 फरवरी को एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए। आज स्मॉल और मिडकैप शेयरों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। सेंसेक्स आज इंट्राडे में 72,222.29 के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद रिकवर हुआ। कारोबार के अंत में ये 790.34 अंक या 1.08 फीसदी की गिरावट के साथ 72,304.88 पर बंद हुआ। निफ्टी पिछली क्लोजिंग से 247.10 अंक या 1.11 फीसदी की गिरावट के साथ 21,951.20 पर बंद हुए। आज इंट्राडे में निफ्टी 21,918.85 के स्तर तक फिसल गया था।

स्टॉक और सेक्टर

निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, अपोलो हॉस्पिटल्स, आयशर मोटर्स और मारुति सुजुकी शामिल हैं, जबकि सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में एचयूएल, इंफोसिस, टीसीएस और भारती एयरटेल शामिल हैं। आज ऑटो, तेल एवं गैस, बिजली और रियल्टी सहित सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। इनमें से प्रत्येक में 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 2-2 फीसदी की गिरावट आई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें