WorldSkills Shanghai 2026: चीन के शंघाई में आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10वां स्थान हासिल किया। भारतीय टीम ने प्रतियोगिता में 6 सिल्वर मेडल और 20 ‘मेडल फॉर एक्सीलेंस’ अपने नाम किए। इससे पहले वर्ल्डस्किल्स ल्योन 2024 में भारत 13वें स्थान पर रहा था, जहां टीम ने 4 ब्रॉन्ज मेडल और 12 ‘मेडल फॉर एक्सीलेंस’ हासिल किए थे। इस बार भारत ने 70 प्रतियोगियों का अब तक का सबसे बड़ा दल भेजा था, जिसने 63 अलग-अलग स्किल्स में हिस्सा लिया। भारतीय युवाओं ने एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग, क्रिएटिव और सर्विस सेक्टर में अपनी प्रतिभा दिखाई। इस बार भारत के बेहतर प्रदर्शन को देश के युवा और कुशल प्रतिभागियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
