Market outlook : बढ़त के साथ अक्टूबर सीरीज का आगाज, जानिए 3 अक्टूबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market outlook : गुरुवार की गिरावट के बाद बाजार ने रिकवरी की कोशिश की और 0.50 फीसदी ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। आज को कारोबारी सत्र के अधिकांश हिस्से में माहौल पॉजिटिव रहा। हालांकि अंतिम घंटे में आई बिकवाली ने बढ़त को कुछ कम कर दिया। नतीजतन, निफ्टी 0.59 फीसदी की बढ़त के साथ 19638.30 के स्तर पर बंद हुआ। फार्मा और मेटल में सबसे ज्यादा तेजी रही। जबकि आईटी में गिरावट दिखी

अपडेटेड Sep 29, 2023 पर 11:01 PM
Story continues below Advertisement
Market, Market Outlook, Nifty, Bank Nifty, Sensex, Taking Stock,मार्केट, मार्केट आउटलुक, निफ्टी, बैंक निफ्टी, सेंसेक्स, टेकिंग स्टॉक

Market outlook : आज अक्टूबर सीरीज के शानदार आगाज के साथ बाजार बढ़त पर बंद हुआ है। 29 सितंबर को सबसे ज्यादा तेजी मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में रही। इसके साथ ही फार्मा, मेटल और PSE शेयरों में भी खरीदारी देखी गई। एनर्जी, इंफ्रा, रियल्टी इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए हैं। ऑटो और FMCG इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए हैं। IT को छोड़ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी देखने को मिली है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 320 प्वाइंट चढ़कर 65828 पर और निफ्टी 115 प्वाइंट चढ़कर 19638 पर बंद हुए हैं। वहीं, निफ्टी बैंक 284 प्वाइंट चढ़कर 44,585 पर बंद हुआ है। जबकि मिडकैप 433 प्वाइंट चढ़कर 40537 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी रही। वहीं, निफ्टी के 50 में से 39 शेयरों में खरीदारी दिखी। जबकि निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया भी आज 15 पैसे मजबूत होकर 83.04 के स्तर पर बंद हुा है।

बाजार ने दिन की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की और दिन चढ़ने के साथ बढ़त भी बढ़ती गई। निफ्टी और सेंसेक्स आज इंट्राडे में 65000 और 19700 को पार कर गए। लेकिन अंतिम घंटे की मुनाफावसूली में इंट्राडे की बढ़त कुछ हल्की हो गई। वहीं, साप्ताहिक आधार पर देखें तो सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए हैं। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर बाजार बंद रहेगा।


03 अक्टूबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि गुरुवार की गिरावट के बाद बाजार ने रिकवरी की कोशिश की और 0.50 फीसदी ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। आज कारोबारी सत्र के अधिकांश हिस्से में माहौल पॉजिटिव रहा, हालांकि अंतिम घंटे में आई गिरावट ने बढ़त को कुछ कम कर दिया। नतीजतन, निफ्टी 0.59 फीसदी की बढ़त के साथ 19638.30 के स्तर पर बंद हुआ। फार्मा और मेटल में सबसे ज्यादा तेजी रही। जबकि आईटी में गिरावट दिखी। छोटे-मझोले शेयर भी जोश में रहे।

हालांकि गिरावट की रफ्तार नरम हो गई है, लेकिन मूल स्वर अभी भी नकारात्मक ही है। ऐसे में जब तक निफ्टी निर्णायक रूप से 19750 के स्तर को फिर से हासिल नहीं कर लेता तब तक हम बाजार में तेजी लौटने की पुष्टि नहीं कर सकते। इस बीच, सेक्टोरल फ्रंट पर मिलाजुला ट्रेंड देखने को मिला है। ऐसे में दोनों तरफ के ट्रेड के लिए अवसर दिख रहे हैं। ट्रेडर्स को सलाह होगी कि वे चुनिंदा स्टॉक्स पर ही दांव लगाने की रणनीति पर कायम रहें।

HBL Power shares price : एचबीएल पावर के शेयरों में तेजी जारी, आज भी 6% भागा स्टॉक

एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि अगस्त के कमजोर समापन के बाद, निफ्टी ने सितंबर महीने का अंत बढ़त के साथ किया है। हालिया बिकवाली का दबाव 50 EMA के आसपास थमता दिखा है। अब शॉर्ट टर्म में अच्छी तेजी पकड़ने के लिए निफ्टी के 19750 से ऊपर बंद होने की जरूरत है। 19750 के ऊपर की क्लोजिंग निफ्टी को 20500-20700 की ओर ले जा सकती है। दूसरी ओर नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 19470 पर सपोर्ट है। ये सपोर्ट टूटने पर गिरावट और बढ़ सकती है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।