बाजार में आज लगातार छठवें दिन रिकॉर्ड तोड़ तेजी जारी रही। आज 5 दिसंबर के निफ्टी 20,850 के आसपास बंद हुआ है। अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, एनटीपीसी और आईसीआईसीआई बैंक निफ्टी के टॉप गेनर रहे। जबकि एलटीआई माइंडट्री, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, डिविस लैब्स, एचयूएल और बजाज ऑटो निफ्टी के टॉप लूजर रहे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 431.02 अंक या 0.63 फीसदी बढ़कर 69,296.14 पर बंद हुआ है। जबकि, निफ्टी 168.30 अंक या 0.81 फीसदी की तेजी लेकर 20,855.10 पर क्लोज हुआ है। आज लगभग 1611 शेयर बढ़े हैं। वहीं, 1833 शेयर गिरे हैं। जबकि 99 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
