स्टॉक फ्यूचर्स में FIIs की नेट लॉन्ग पोजीशन 4 महीनों के हाई पर, बाजार में और तेजी आने के संकेत

Market news : आईसीआईसीआई डायरेक्ट रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पिछले कुछ दिनों में लगभग 16,000 करोड़ रुपये की जोरदार खरीदारी की है। उम्मीद है कि आगे भी एफआईआई भारतीय बाजारों में खरीदारी करते दिखें। एफआईआई का फोकस अब लार्जकैप शेयरों पर होगा। जिससे बेंचमार्क इंडेक्सों में तेजी आती दिखेगी

अपडेटेड Dec 05, 2023 पर 2:59 PM
काफी आक्रामक लॉन्ग पोजीशन को देखते हुए लगता है बाजार ये मान के चल रहा है कि बाजार की मौजूदा तेजी आगे भी जारी रहेगी

Stock market : दलाल स्ट्रीट पर बुल्स पूरी ताकत से दौड़ लगा रहे हैं। जिसके चलते बाजार लगातार छह हफ्तों से रिकॉर्ड ऊंचाई पर जाता दिख रहा है। यह रैली शॉर्ट-कवरिंग के कारण आई रिकवरी के साथ आई है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने नवंबर के शुरुआती दिनों के अपने नेट शॉर्ट्स को घटाकर 47,000 कॉन्ट्रैक्ट के आसपास कर लिया है। जबकि नवंबर के शुरुआत में ये 1,80,000 कॉन्ट्रैक्ट से ज्यादा के स्तर पर था। इस बदलाव से मार्केट सेंटीमेंट में पॉजिटिव बदलाव हुआ है।

बाजार भागीदार सक्रिय रूप से पुट स्ट्राइक राइट कर रहे हैं, जो बाजार में सीमित गिरावट होने पर आम सहमति का संकेत दे रहा है। चुनावों में बीजेपी की जीत ने बाजार में जोश भर दिया है। बाजार जानकारों का कहना है कि इसके चलते बाजार में नया निवेश आने की संभावना है। जिससे निफ्टी नया हाई लगाता दिख सकता है।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने पिछले कुछ दिनों में लगभग 16,000 करोड़ रुपये की जोरदार खरीदारी की है। उम्मीद है कि आगे भी एफआईआई भारतीय बाजारों में खरीदारी करते दिखें। एफआईआई का फोकस अब लार्जकैप शेयरों पर होगा। जिससे बेंचमार्क इंडेक्सों में तेजी आती दिखेगी। इसके अलावा, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने पिछले हफ्ते अपनी खरीदारी जारी रखी और लगभग 4,355 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी पर दांव लगाया।


फ़्यूचर्स और ऑप्शंस (एफएंडओ) सेगमेंट पर नजर डालें तो एफआईआई ने इंडेक्स फ्यूचर्स में अपने नेट शॉर्ट्स को काफी कम कर दिया है। मौजूदा हफ्ते की नेट शॉर्ट पोजीशन पिछले हफ्ते के 1.3 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स की तुलना में मात्र 47,000 कॉन्ट्रैक्ट्स पर है। इसके साथ ही, स्टॉक फ्यूचर्स में काफी बड़ा बदलाव आया है, नवंबर के अंतिम हफ्ते में दर्ज किए गए 90,000 कॉन्ट्रैक्ट्स से नेट लॉन्ग लगभग 1,34,000 अनुबंधों तक बढ़ गये हैं।

F&O Manual: बाजार में तेजी कायम, निफ्टी ने 21000 की तरफ बढ़ाए कदम

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि इतनी आक्रामक लॉन्ग पोजीशन को देखते हुए लगता है बाजार ये मान के चल रहा है कि बाजार की मौजूदा तेजी आगे भी जारी रहेगी। 02:45 बजे के आसपास निफ्टी 142.50 अंक यानी 0.69 फीसदी की बढ़त के साथ के स्तर पर दिख रहा था। वहीं, सेंसेक्स 365.79 अंक यानी 0.53 फीसदी की बढ़त लेकर 69,230.91 के स्तर पर दिख रहा है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।