F&O Manual: बाजार में तेजी कायम, निफ्टी ने 21000 की तरफ बढ़ाए कदम

F&O Manual: आज के कारोबारी सत्र में बैंक, तेल और गैस और पावर इंडेक्स में 1 फीसदी तक तेजी देखने को मिल रही है। वही, आईटी इंडेक्स में 0.5 फीसदी की कमजोरी देखने के मिल रही है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी ऊपर दिख रहे हैं। लगभग 2,007 शेयरों में तेजी दिख रही है। जबकि 988 शेयरों में गिरावट पर कारोबारी हो रहा है। जबकि, 90 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है

अपडेटेड Dec 05, 2023 पर 1:43 PM
F&O Manual:वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 4.95 फीसदी बढ़कर 12.38 से 12.99 के स्तर पर पहुंच गया है। इससे वोलैटिलिटी थोड़ी बढ़ गई है

F&O Manual: आज 05 दिसंबर को बाजार में लगातार 6वें दिन तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी के लिए 20,500 और 20,300 के जोन में तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। जबकि 20,800 और फिर उसके बाद 21,000 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। निफ्टी को 20,800 ओर फिर उसके बाद 21,000 की तरफ जाने के लिए 20,500 के ऊपर टिकना होगा। आज के कारोबारी सत्र में बैंक, तेल और गैस और पावर इंडेक्स में 1 फीसदी तक तेजी देखने को मिल रही है। वही, आईटी इंडेक्स में 0.5 फीसदी की कमजोरी देखने के मिल रही है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी ऊपर दिख रहे हैं। लगभग 2,007 शेयरों में तेजी दिख रही है। जबकि 988 शेयरों में गिरावट पर कारोबारी हो रहा है। जबकि, 90 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

निफ्टी हाइलाइट्स

- निफ्टी फ्यूचर्स ओपन इंटरेस्ट (OI) 9.03 फीसदी बढ़कर 1.18 करोड़ पर दिख रहा है।


- निफ्टी पुट/कॉल रेशियो (OI) 1.30 से बढ़कर 1.39 के स्तर पर पहुंच गया है।

- वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 4.95 फीसदी बढ़कर 12.38 से 12.99 के स्तर पर पहुंच गया है। इससे वोलैटिलिटी थोड़ी बढ़ गई है।

- चूंकि अभी-अभी नई एक्सपायरी की शुरुआत हुई है ऐसे में ऑप्शन आंकड़े विभिन्न स्ट्राइक प्राइस पर बिखरे हुए हैं।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के आनंद जेम्स के मुताबिक ऑसिलेटर्स ऊपरी छोर पर हैं और करेक्शन की मांग कर रहे हैं। लेकिन मोमेंटम तेजड़ियों के पक्ष में बना हुआ। जिसको देखते हुए लगता है कि निफ्टी का मौजूदा तेजी का रुझान आगे भी बना रह सकता है। लेकिन वोलैटिलिटी इंडेक्स में भी बढ़त हो रही है और ये 20 फीसदी की बढ़त के रास्ते पर है। इस पर नजरें बनी हुई हैं। आनंद जेम्स की राय है कि इतनी तेजी के बाद अगर कोई करेक्शन आता है तो उसका इस्तेमाल खरीदारी के लिए किया जाना चाहिए। अगर निफ्टी करेक्ट होकर 20,720 के आसपास आता है तो तो फिर ये 20590-20500 तक गिर सकता है। वहीं, अगर ये 20660 के ऊपर बंद होता हो तो फिर इसमें 20880 का स्तर देखने को मिल सकता है।

Nifty साल के अंत तक पार कर सकता है 21000 का स्तर, अब लॉर्ज कैप पकड़ेंगे रफ्तार

क्या कहते हैं ऑप्शन आंकड़े

वीकली आधार पर देखें तो 21,000 और 20,700 की स्ट्राइक प्राइस पर सबसे ज्यादा कॉल ओपन इंटरेस्ट हैं। जबकि 20,500-20,600 की स्ट्राइक प्राइस पर सबसे ज्यादा पुट ओपन इंटरेस्ट हैं। 21,500 -21,200 पर काफी कॉल राइटिंग देखने को मिली है। 20,500-20,600 पर भारी मात्रा में पुट राइटिंग हुई है। ऑप्शन आंकड़ों से संकेत मिलता है कि निफ्टी के बड़ा ट्रेडिंग रेंज 20,200-2,1200 के बीच है। जबकि, इसका तत्काल ट्रेडिंग रेंज 20400-21000 के बीच है।

निफ्टी को तत्काल समर्थन 20500 और फिर 20300 के जोन में हैं। जबकि इसके लिए 20800 और फिर 21000 के जोन में रजिस्टेंस है। अब निफ्टी को 20800 और फिर 21000 की ओर बढ़ने के लिए 20500 के ऊपर टिकना होगा। जबकि नीचे की तरफ इसके लिए 20500 और फिर 20300 पर सपोर्ट दिख रहा है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।