Market outlook : सेंसेक्स 600 से ज्यादा तो निफ्टी करीब 200 अंक टूटा, जानिए 29 सितंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market outlook : सेंसेक्स 610 अंक गिरकर 65508 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 193 अंक गिरकर 19524 पर बंद हुआ है। जबकि निफ्टी बैंक 287 अंक गिरकर 44301 पर बंद हुा है। मिडकैप 537 अंक गिरकर 40104 पर बंद हुआ है। निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में गिरावट रही। वहीं, सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में दबाव देखने को मिला। निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में गिरावट रही

अपडेटेड Sep 28, 2023 पर 10:42 PM
Market outlook : एलकेपी सिक्योरिटीज के ही रूपक डे का कहना है कि मार्केट में मंदी का रुझान कायम है। ऐसे में उछाल में बिकवाली सी सलाह होगी। आगे निफ्टी 19250 तक गिर सकता है

Market outlook : मंथली एक्सपायरी वाले दिन बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है। 28 सितंबर को सेंसेक्स 600 से ज्यादा तो निफ्टी करीब 200 अंक टूटा है। सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1 फीसदी गिरकर बंद हुए हैं। आज के कारोबारी सत्र में IT,FMCG और ऑटो शेयरों में दबाव रहा। वहीं, रियल्टी, PSE,इंफ्रा और बैंकिंग शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली। आज सबसे ज्यादा बिकवाली मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में रही है। कैपिटल गुड्स को छोड़ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स गिरे हैं।

itसेंसेक्स 610 अंक गिरकर 65508 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 193 अंक गिरकर 19524 पर बंद हुआ है। जबकि निफ्टी बैंक 287 अंक गिरकर 44301 पर बंद हुा है। मिडकैप 537 अंक गिरकर 40104 पर बंद हुआ है। निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में गिरावट रही। वहीं, सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में दबाव देखने को मिला। निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में गिरावट रही। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपया आज 4 पैसे मजबूत होकर 83.19 पर बंद हुआ है।

29 सितंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल


एलकेपी सिक्योरिटीज के कुणाल शाह का कहना है कि बैंक निफ्टी में आज बिकवाली का दबाव रहा। जिससे इंडेक्स नीचे फिसल गया। अब बैंक निफ्टी के लिए 45000 पर स्थित 20-डे मूविंग एवरेज (20डीएमए) पर मजबूत रजिस्टेंस दिख है। नीचे की तरफ इसके लिए 44200 पर मजबूत सपोर्ट है। अगर ये सपोर्ट टूट जाता है तो फिर बैंक निफ्टी 43800 की और गिर सकता है। ऐसे में ट्रेडर्स को सलाह होगी कि जब तक बैंक निफ्टी 45000 के नीचे रहता है, तब तक उछाल पर बिकवाली की रणनीति पर कायम रहें।

F&O Manual : बाजार की लगाम मंदड़ियों के हाथ, एक्सिस सिक्योरिटीज की पुट स्प्रेड के इस्तेमाल की सलाह

एलकेपी सिक्योरिटीज के ही रूपक डे का कहना है कि निफ्टी में आज बड़ा करेक्शन देखने को मिला। यह आज 19750 से ऊपर के स्तर को बनाए रखने में कामयाब नहीं रहा। डेली चार्ट पर आज बनी नई कैंडल ने पिछले कुछ दिनों की कैंडल्स को ढंक लिया है। ये निगेटिव सेंटीमेंट का संकेत है।  मार्केट में मंदी का रुझान कायम है। ऐसे में उछाल में बिकवाली सी सलाह होगी। आगे निफ्टी 19250 तक गिर सकता है। इसके लिए 19450 पर तत्काल सपोर्ट है। वहीं, 19600 पर तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।