Get App

Market outlook : बढ़त लेकर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 29 जनवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Stock Market : Nifty पर सबसे ज़्यादा बढ़ने वाले शेयरों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, ONGC, इटरनल, कोल इंडिया, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज शामिल रहे। जबकि गिरने वाले शेयरों में टाटा कंज्यूमर, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी, मैक्स हेल्थकेयर, सन फार्मा शामिल रहे। Nifty मिडकैप इंडेक्स में 1.6 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 28, 2026 पर 4:46 PM
Market outlook : बढ़त लेकर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 29 जनवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Market cues: जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स ने कहा कि निफ्टी में 25,180 से ऊपर सीधी बढ़त ने 25,800 के अपसाइड टारगेट के साथ रिवर्सल का संकेत दिया है

Stock Market : भारतीय इक्विटी इंडेक्स 28 जनवरी को बढ़त के साथ बंद हुए। Nifty 25,300 से ऊपर टिकने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में Sensex 487.20 अंक या 0.60 प्रतिशत बढ़कर 82,344.68 पर और Nifty 167.35 अंक या 0.66 प्रतिशत बढ़कर 25,342.75 पर बंद हआ। लगभग 2844 शेयरों में तेज़ी आई, 1226 शेयरों में गिरावट आई, और 120 शेयर अपरिवर्तित रहे। सेक्टरों में मीडिया,मेटल, एनर्जी, ऑयल एंड गैस, रियल्टी, PSU बैंक 1-4 प्रतिशत ऊपर बंद हुए। जबकि FMCG, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और फार्मा नीचे बंद हुए।

Nifty पर सबसे ज़्यादा बढ़ने वाले शेयरों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, ONGC, इटरनल, कोल इंडिया, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज शामिल रहे। जबकि गिरने वाले शेयरों में टाटा कंज्यूमर, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी, मैक्स हेल्थकेयर, सन फार्मा शामिल रहे। Nifty मिडकैप इंडेक्स में 1.6 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

29 जनवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

एसबीआई सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च हेड सुदीप शाह ने कहा कि निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट 25,200–25,150 ज़ोन में है। ये 200-डे EMA ज़ोन के आसपास ही स्थित है। इस ज़ोन से नीचे गिरावट आने पर निफ्टी की कमज़ोरी 24,900 तक बढ़ सकती है। उसके बाद शॉर्ट टर्म में ये गिरावट 24,600 तक जा सकती है। ऊपर की तरफ, 25,450–25,500 ज़ोन तत्काल रेजिस्टेंस ज़ोन का काम कर सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें