Market outlook : अच्छी रिकवरी के साथ हरे निशान में बंद हुए इंडेक्स, जानिए 30 जनवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Stock Market : घरेलू बाज़ार मज़बूत रिकवरी के बाद बढ़त के साथ बंद हुए। बाजार को एक अच्छे इकोनॉमिक सर्वे से सपोर्ट मिला। इस सर्वे में FY27 के लिए मज़बूत ग्रोथ आउटलुक और लगातार ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच एक स्थिर महंगाई के माहौल की पुष्टि की गई है
Market cues: LKP सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा ने कहा कि बैंक निफ्टी ने अपने 20-डे SMA से ऊपर मजबूत क्लोजिंग दी है,जिससे एक मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक बनी है। ये बेहतर प्राइस स्ट्रक्चर का संकेत है
Stock Market : 29 जनवरी को उतार-चढ़ाव भरे सेशन में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स लगातार तीसरे सेशन में बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 221.69 अंक या 0.27 प्रतिशत बढ़कर 82,566.37 पर और निफ्टी 76.15 अंक या 0.30 प्रतिशत बढ़कर 25,418.90 पर बंद हुआ। आज लगभग 1640 शेयरों में तेजी आई, 2424 शेयरों में गिरावट आई और 138 शेयर अपरिवर्तित रहे। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। सेक्टोरल इडेक्सों की बात करें तो फार्मा, PSU बैंक, IT, FMCG और ऑटो 0.7-1 फीसदी नीचे बंद हुए। जबकि, मेटल, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, पावर, एनर्जी और ऑयल एंड गैस 0.6-3 फीसदी ऊपर बंद हुए।
L&T, टाटा स्टील, इटरनल, एक्सिस बैंक और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स निफ्टी के टॉप गेनरों में रहे। जबकि, एशियन पेंट्स, SBI लाइफ इंश्योरेंस, इंटरग्लोब एविएशन, मारुति सुजुकी और टाटा कंज्यूमर निफ्टी के टॉप लूजरों में रहे।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर का कहना है कि घरेलू बाज़ार मज़बूत रिकवरी के बाद बढ़त के साथ बंद हुए। बाजार को एक अच्छे इकोनॉमिक सर्वे से सपोर्ट मिला। इस सर्वे में FY27 के लिए मज़बूत ग्रोथ आउटलुक और लगातार ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच एक स्थिर महंगाई के माहौल की पुष्टि की गई है।
ग्लोबल इंडीकेटर्स ज़्यादातर पॉजिटिव रहे। हालांकि अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने के कारण बुलियन और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने कुल मिलाकर रिस्क सेंटीमेंट पर दबाव डाला। सेक्टोरली,FMCG,IT और ऑटो शेयरों ने खराब प्रदर्शन किया। जबकि मज़बूत कमोडिटी कीमतों के कारण बेहतर रियलाइजेशन की उम्मीद में मेटल शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
निफ्टी व्यू
एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च हेड सुदीप शाह का कहना है कि आगे चलकर, 25550–25580 का 20-डे और 100-डे EMA ज़ोन इंडेक्स के लिए तत्काल रेजिस्टेंस का काम करेगा। 25580 से ऊपर कोई भी टिकाऊ चाल पुलबैक रैली को 25700 तक बढ़ा सकती है,जिसके बाद शॉर्ट टर्म में निफ्टी 25850 तक जा सकता है। नीचे की तरफ, 25300–25270 का ज़ोन इंडेक्स के लिए एक अहम सपोर्ट एरिया का काम करेगा।
फंड्सइंडिया इक्विटी रिसर्च का कहना है कि टेक्निकली, इंडेक्स ने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। हालांकि,ऊपरी स्तरों पर बिकवाली का दबाव आने की उम्मीद है। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 12 से ऊपर बना हुआ है,जो बताता है कि आने वाले समय में वोलैटिलिटी ज़्यादा रहेगी। मार्केट का शॉर्ट-टर्म ट्रेंड अभी भी बेयरिश है। 25,500 के लेवल से ऊपर ही टिकाऊ बुलिश रिवर्सल देखने को मिलेगा। 9-डे का SMA 25,354 पर है।
बैंक निफ्टी व्यू
चॉइस ब्रोकिंग के रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 59,900–60,000 पर है। जबकि 59,300–59,400 ज़ोन में मज़बूत सपोर्ट दिख रहा है।
LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 59,700 पर तत्काल रेजिस्टेंस है इस लेवल से ऊपर एक निर्णायक चाल बैंकिंग सेक्टर में सेंटिमेंट को और बेहतर बना सकती है। एनालिस्ट को उम्मीद है कि इंडेक्स को 59,400 और 59,000 पर सपोर्ट मिल सकता है।
बजाज ब्रोकिंग का कहना है कि 1 फरवरी को पेश होने वाले यूनियन बजट और अनिश्चित ग्लोबल संकेतों के कारण आने वाले सेशन में वोलैटिलिटी ज़्यादा रहने की संभावना है। शॉर्ट टर्म में बैंक निफ्टी के 60,400-58,500 की रेंज में कंसोलिडेट होने की संभावना है। केवल 60,400 के हालिया हाई से ऊपर जाने पर ही 61,500 के लेवल की ओर और तेज़ी आएगी। इसके लिए अहम मुख्य सपोर्ट 58,000-57,500 के लेवल पर है, जो 100-डे EMA और अहम ब्रेकआउट एरिया के आसपास है। डेली स्टोकेस्टिक ने अपने नौ-पीरियड एवरेज से ऊपर जाकर एक BUY सिग्नल दिया है। इससे पॉजिटिव रुझान की पुष्टि हो रही है।
LKP सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा ने कहा कि बैंक निफ्टी ने अपने 20-डे SMA से ऊपर मजबूत क्लोजिंग दी है,जिससे एक मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक बनी है। ये बेहतर प्राइस स्ट्रक्चर का संकेत है। मोमेंटम इंडिकेटर सपोर्टिव हैं,RSI में बुलिश क्रॉसओवर दिख रहा है, जो खरीदारों की ताकत में बढ़ोतरी का संकेत देता है। कुल मिलाकर सेटअप इंडेक्स में नई ताकत दिखाता है। हालांकि,यूनियन बजट की घोषणा से पहले वोलैटिलिटी ज़्यादा रह सकती है। संभावित शॉर्ट-टर्म उतार-चढ़ाव के बावजूद,अंडरटोन बुलिश बना हुआ है। नियर टर्म में बैंक निफ्टी के लिए 59,000 पर सपोर्ट है। 60,400 के लेवल पर रेजिस्टेंस के साथ इसके एक बड़ी रेंज में ट्रेड करने की उम्मीद है।
डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।