Stock market today : भारतीय शेयर बाजार में आज भी ऊपर-नीचे होने की चाल जारी रही। गुरुवार, 30 अक्टूबर को बेंचमार्क इंडेक्सों में भारी गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की कम होती उम्मीदों और ग्लोबल बाजारों में कमजोरी का असर घरेलू निवेशकों सेंटीमेंट पर पड़ा। आज बीएसई सेंसेक्स 593 अंक या 0.70% की गिरावट के साथ 84,404 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 176 अंक या 0.68% की गिरावट के साथ 25,878 पर बंद हुआ।
सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो निफ्टी प्राइवेट बैंक सबसे ज़्यादा 0.7 प्रतिशत नीचे रहा, इसके बाद निफ्टी फार्मा, निफ्टी आईटी और निफ्टी बैंक में 0.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी मेटल, पीएसयू बैंक, ऑटो और एफएमसीजी इंडेक्स भी 0.5 प्रतिशत नीचे रहे।
छोटे-मझोले शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया, बीएसई मिडकैप इंडेक्स सपाट रहा और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.06 फीसदी की गिरावट आई।
31 अक्टूबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर का कहना है कि निफ्टी एक बार फिर 26,050-26,100 के अहम रेजिस्टेंस जोन से ऊपर टिकने के लिए संघर्ष करता दिखा। इसके चलते ऑवरली चार्ट पर एक हल्का डबल-टॉप पैटर्न बना जो ऊपरी स्तरों पर झिझक का संकेत है। कीमतों में यह उतार-चढ़ाव ऊपरी स्तरों पर बार-बार होने वाली गिरावट का संकेत है। अब निफ्टी के लिए 25,900 पर और 25,800 के आसपास एक मज़बूत सपोईट है। यह पिछला हायर लो लेवल है जो 25,666 के आसपास के पहले ब्रेकआउट जोनसे भी मेल खाता है। 25,900 से ऊपर की मजबूत चाल शॉर्ट टर्म में निफ्टी के लिए 26,050-26,100 की ओर उछाल का रास्ता खोल सकती है।
आशिका स्टॉक ब्रोकिंग का कहना है कि तकनीकी नजरिए से देखें तो निफ्टी ने 25,800 के आसपास एक तत्काल सपोर्ट जोन बनाया है, जबकि इसके लिए 26,000 के आसपास रेजिस्टेंस है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती करने और इस वर्ष आगे और ढील देने के संकेत के बाद ग्लोबल बाजार में सावधानी का मूड देखने को मिला। डेरिवेटिव सेगमेंट में,दोपहर 2:30 बजे तक, 48 शेयर बढ़त के साथ 167 शेयरों गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे, जो स्पष्ट रूप से निगेटिव रुझान का संकेत है।
एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का कहना है कि एडवांस-डिक्लाइन रेशियो से साफ है कि कुल मिलाकर बाज़ार का रुख़ सुस्त रहा। निफ्टी 500 के 328 शेयर दिन के अंत में लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी के लिए, 25800-25750 पर अहम सपोर्ट है। जबकि, ऊपर की ओर, 26030-26050 पर रेजिस्टेंस है। 26050 के स्तर से ऊपर कोई भी मजबूत चाल 26200 के स्तर तक तेज़ी का रास्ता खोलेगी,जिसके बाद 26350 अगला टारगेट होगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।