Stock markets : भारतीय इक्विटी बाजार 18 जुलाई को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ है। आज निफ्टी इंट्रा डे में 24,800 पर पहुंच गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 626.91 अंक या 0.78 फीसदी बढ़कर 81,343.46 पर और निफ्टी 187.80 अंक या 0.76 फीसदी बढ़कर 24,800.80 पर बंद हुआ है। आज लगभग 1192 शेयरों में तेजी आई है। 2194 शेयरों में गिरावट आई और 75 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ्टी पर टीसीएस, एलटीआईमाइंडट्री, ओएनजीसी, बजाज फिनसर्व और विप्रो सबसे ज्यादा तेजी में रहे, जबकि एशियन पेंट्स, हीरो मोटोकॉर्प, ग्रासिम, कोल इंडिया और बजाज ऑटो में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।
