Market Outlook : लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 11 अगस्त को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market trend : ब्रॉडर मार्केट का प्रदर्शन भी कमज़ोर रहा। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 1.56 फीसदी की गिरावट आई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.03 फीसदी की गिरावट आई। टैरिफ से जुड़ी चिंताओं, पहली तिमाही के कमजोर नतीजों,महंगे वैल्यूएशन और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण भारतीय शेयर बाजार जून के आखिरी हफ्ते से ही गिरावट के दौर में हैं

अपडेटेड Aug 08, 2025 पर 4:03 PM
निफ्टी 24,500 के अहम सपोर्ट स्तर से नीचे कारोबार कर रहा है। इससे आगे और कमजोरी आने की संभावना दिख रही है

Stock market : शुक्रवार, 8 अगस्त को, शेयर बाज़ार का अहम इंडेक्स सेंसेक्स इंट्राडे में 847 अंक या 1.05 फीसदी गिरकर 79,775.84 के निचले स्तर पर चला गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 भी 1.05 फीसदी गिरकर 24,337.50 के निचले स्तर तक गिरा। अंत में, 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 788 अंक या 0.98 फीसदी की गिरावट के साथ 79,835.61 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 233 अंक या 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,363.30 पर बंद हुआ। दोनों में लगातार छठे हफ्ते गिरावट देखने को मिली।

ब्रॉडर मार्केट का प्रदर्शन भी कमज़ोर रहा। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 1.56 फीसदी की गिरावट आई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.03 फीसदी की गिरावट आई। टैरिफ से जुड़ी चिंताओं, पहली तिमाही के कमजोर नतीजों,महंगे वैल्यूएशन और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण भारतीय शेयर बाजार जून के आखिरी हफ्ते से ही गिरावट के दौर में हैं।

सैमको सिक्योरिटीज के धुपेश धमेजा का कहना है कि निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 24,450 पर है,जो पिछले डिमांड जोन के आसपास ही है। जब तक यह निर्णायक रूप से टूट न जाए,कोई भी गिरावट नई खरीदारी ट्रिगर कर सकती है। डेली चार्ट पर रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स 40 के आसपास बना हुआ है, लेकिन इसने पॉजिटिव डाइवर्जेंस दिखाना शुरू कर दिया है, जो मंदी में कमी आने का संकेत है। इंट्राडे इंडीकेटर भी ओवरसोल्ड जोन से वापसी के संकेत दे रहे हैं। ओवरऑल स्ट्रक्चर ओवरसोल्ड बना हुआ है जो यह संकेत देता है कि कोई भी गिरावट नए लॉन्ग पोजीशन शुरू करने के अवसर प्रदान कर सकती है। बाजार में धीरे-धीरे उम्मीद लौट रही है।"


इस समय पैसा बचाने पर फोकस करें, पैसे कमाने वाला बाजार फिर आएगा - अनुज सिंघल

निफ्टी 24,500 के अहम सपोर्ट स्तर से नीचे कारोबार कर रहा है। इससे आगे और कमजोरी आने की संभावना दिख रही है। ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज के मुताबिक अगर निफ्टी 24525 से ऊपर कारोबार करता है तो यह 24,706-24,815-24,996 के स्तर तक बढ़ सकता है। हालांकि, अगर यह 24,525 से नीचे कारोबार करता है, तो बाजार में मुनाफावसूली हो सकती है और इंडेक्स 24,415-24,235-24,125 के स्तर तक गिर सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।