Stock markets : साल के आखिरी कारोबारी सत्र में बाजार आजा दायरे में रहा। सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही है। मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए हैं। ऑटो , FMCG, रियल्टी, मेटल शेयरों में खरीदारी रही। वहीं, एनर्जी, PSU, PSE, IT शेयरों पर दबाव रहा। कारोबार के अंत में अंत में, सेंसेक्स 170.12 अंक या 0.23 फीसदी गिरकर 72,240.26 पर और निफ्टी 47.30 अंक या 0.22 फीसदी टूटकर 21,731.40 पर बंद हुआ। मिडकैप 366 अंक चढ़कर 46,182 पर बंद हुआ है। आज लगभग 1,758 शेयरों में तेजी आई, 1,533 शेयरों में गिरावट आई और 54 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।