Market outlook : सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद, जानिए 9 फरवरी को कैसी रह सकती है इनकी चाल

Stock market : आज निफ्टी पर सबसे ज्यादा गिरावट ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और नेस्ले इंडिया में हुई। जबकि, भारतीय स्टेट बैंक, बीपीसीएल, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, टीसीएस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज निफ्टी के टॉप गेनर रहे। सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो ऑटो, बैंक, रियल्टी, कैपिटल गुड्स और एफएमसीजी में 0.6-2 फीसदी की गिरावट आई है

अपडेटेड Feb 08, 2024 पर 8:59 PM
Story continues below Advertisement
Market today : डेली चार्ट पर निफ्टी ने एक लॉन्ग बियरिश कैंडल बनाई है। लेकिन यह 21,700 के स्तर के साथ-साथ 21DMA के सपोर्ट को बचाए रखने में कामयाब रहा है

Market news : आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कोई बदलाव न करने के बाद भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। 9 फरवरी को निफ्टी 21,750 से नीचे गिरकर बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 723.57 अंक या 1.00 फीसदी गिरकर 71,428.43 पर और निफ्टी 212.50 अंक या 0.97 फीसदी की कमजोरी के साथ पर 21,718 पर बंद हुआ है। आज लगभग 1341 शेयर बढ़े हैं। 1908 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। जबकि, 61 शेयरों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स सपाट नोट पर और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी नीचे बंद हुआ है।

आज निफ्टी पर सबसे ज्यादा गिरावट ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और नेस्ले इंडिया में हुई। जबकि, भारतीय स्टेट बैंक, बीपीसीएल, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, टीसीएस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज निफ्टी के टॉप गेनर रहे। सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो ऑटो, बैंक, रियल्टी, कैपिटल गुड्स और एफएमसीजी में 0.6-2 फीसदी की गिरावट आई है। जबकि तेल और गैस, पावर, आईटी और पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.3-2 फीसदी ऊपर बंद हुए हैं।

09 फरवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल


प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि एक बार फिर 22,000 के स्तर ने बियर्स के लिए अच्छा काम किया क्योंकि एमपीसी के यथास्थिति बरकरार रखने के फैसले के चलते निजी बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी में भी तेज करेक्शन हुआ।

डेली चार्ट पर निफ्टी ने एक लॉन्ग बियरिश कैंडल बनाई है। लेकिन यह 21,700 के स्तर के साथ-साथ 21DMA के सपोर्ट को बचाए रखने में कामयाब रहा है। यह अब निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट बन गया है। जबकि ऊपर की ओर 21,900 पर तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है। अगर ये सपोर्ट टूटता है तो करेक्शन 21,500 तक बढ़ सकता है। वहीं, फिर से किसी नए अपट्रेंड को शुरू करने के लिए निफ्टी को 22,100 के ऊपर एक मजबूत क्लोजिंग देनी होगी।

Buzzing Stocks : CDSL में चैनल ब्रेकआउट ने उम्मीदों को लगाए पंख, 4% भागा शेयर

रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि प्राइवेट बैंकों और आईटीसी जैसे चुनिंदा दिग्गज शेयरों में ताजा गिरावट ने निफ्टी को फिर से शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज यानी 20 डीईएमए के अहम सपोर्ट की तरफ धकेल दिया है। अगर निफ्टी 21,600 के नीचे चला जाता है तेजड़िये फिर से बैकफुट पर चले जाएंगे। इस समय मौजूदा लॉन्ग पोजीशंस की हेजिंग करने और बाजार की दिशा साफ होने का इंतजार करने की सलाह होगी।

शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि डेली चार्ट देखने से पता चलता है कि निफ्टी में 22000 - 22050 के रजिस्टेंस जोन से तेज गिरावट आई है। कई कोशिशों के बावजूद निफ्टी इस रजिस्टेंस को पार करने में कामयाब नहीं रहा है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 20-डे मूविंग एवरेज (21694) पर सपोर्ट दिख रहा है। ऑवरली मोमेंटम इंडीकेटर ने एक निगेटिव क्रॉसओवर शुरू कर दिया है जबकि डेली इंडीकेटर अभी भी खरीद मोड में है। ऐसे में ये दोनों इंडीकेटर अलग-अलग संकेत दे रहे हैं। इसको देखते हुए लगता है कि शॉर्ट टर्म में बाजार में कंसोलीडेशन हो सकता है। कुल मिलाकर कहें तो आगे नकारात्म रुझान के साथ कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है। इस कंसोलीडेशन में निफ्टी नीचे की तरफ 21500-21435 तक जाता दिख सकता है।

बैंक निफ्टी में आज भारी गिरावट देखने को मिली और यह आज गहरे लाल निशान में बंद हुआ। पिछले तीन कारोबारी सत्रों का कंसोलीडेशन जोन नीचे की ओर टूट गया है। हमें उम्मीद है कि कमजोरी बनी रहेगी। शॉर्ट टर्म में बैंक निफ्टी 44430 - 44000 तक गिर सकता है। ऊपर की ओर 45500-45600 के जोन में तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।