Market outlook : लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 25 फरवरी को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Stock market today : आज घरेलू मार्केट में तेज़ गिरावट दर्ज की गई। इसकी वजह IT स्टॉक्स में आई बड़ी कमज़ोरी थी। AI से होने वाली परेशानी और ट्रेडिशनल सर्विस प्रोवाइडर्स के मार्जिन पर प्रेशर की चिंता हावी रही। ग्लोबल ट्रेड और टैरिफ की चिंताएं फिर से सामने आईं हैं

अपडेटेड Feb 24, 2026 पर 4:46 PM
Story continues below Advertisement
Market cues : SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का कहना है कि अब निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 25370–25350 के ज़ोन में है। पिछले दो मौकों पर इस ज़ोन से मज़बूत रिबाउंड देखा गया है

Stock market : 24 फरवरी को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं। F&O एक्सपायरी के दिन निफ्टी 25,450 के नीचे बंद हुआ है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,068.74 अंक या 1.28 फीसदी गिरकर 82,225.92 पर और निफ्टी 288.35 अंक या 1.12 फीसदी गिरकर 25,424.65 पर बंद हुआ। आज लगभग 1410 शेयर बढ़े, 2644 शेयर गिरे और 127 शेयर बिना किसी बदलाव बंद हुए हैं।

सेक्टर्स में,IT इंडेक्स पर सबसे ज़्यादा असर पड़ा। ये 4 प्रतिशत से ज़्यादा गिरा,जबकि रियल्टी इंडेक्स 2 प्रतिशत से ज़्यादा गिरा। हालांकि, मेटल, फार्मा, PSU बैंक, ऑयल एंड गैस और एनर्जी इंडेक्स 0.3-1% बढ़े।

निफ्टी में सबसे ज़्यादा गिरने वाले शेयर टेक महिंद्रा,इटरनल,इंफोसिस,TCS और HCL टेक्नोलॉजीज रहे। जबकि बढ़ने वालों में HUL,हिंडाल्को इंडस्ट्रीज,कोल इंडिया,NTPC और JSW स्टील शामिल रहे। ब्रॉडर मार्केट भी नीचे बंद हुआ,निफ्टी मिडकैप 0.3 फीसदी गिरा। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 0.55 फीसदी नीचे बंद हुआ।


BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइज़ेशन पिछले सेशन के 469 लाख करोड़ रुपए से घटकर 466 लाख करोड़ रुपए हो गया,जिससे इन्वेस्टर्स को 3 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि आज घरेलू मार्केट में तेज़ गिरावट दर्ज की गई। इसकी वजह IT स्टॉक्स में आई बड़ी कमज़ोरी थी। AI से होने वाली परेशानी और ट्रेडिशनल सर्विस प्रोवाइडर्स के मार्जिन पर प्रेशर की चिंता हावी रही। ग्लोबल ट्रेड और टैरिफ की चिंताएं फिर से सामने आईं हैं। साथ ही ट्रेड डील्स पर ट्रंप की चेतावनियों और संभावित नेशनल सिक्योरिटी टैरिफ की रिपोर्टों से और दबाव बढ़ा है।

IT सेक्टर पर दबाव से रियल एस्टेट की डिमांड और वैल्यूएशन पर असर पड़ने की आशंका के चलते रियल्टी स्टॉक्स भी दबाव में आ गए। इस बीच बढ़ते US-ईरान तनाव ने रिस्क से बचने के रुझान को और बढ़ा दिया है। कुल मिलाकर मार्केट जियोपॉलिटिकल रिस्क और सेक्टर-स्पेसिफिक प्रेशर के प्रति बहुत ज़्यादा सेंसिटिव बने हुए हैं,जिससे इन्वेस्टर्स डिफेंसिव और घरेलू इकोनॉमी पर फोकस्ड सेगमेंट्स में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं।

आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

रेलिगेयर ब्रोकिंग के SVP,रिसर्च अजीत मिश्रा का कहना है कि टेक्निकली निफ्टी ने एक बार फिर 25,400 ज़ोन के पास अहम सपोर्ट को रीटेस्ट किया है। इस लेवल से नीचे एक बड़ा ब्रेक 25,245 की ओर गिरावट का अगला दौर शुरू कर सकता है,जो 200 DEMA के पास स्थित है। इसके बाद 25,100 के आसपास एक बड़ा सपोर्ट एरिया है,जिसे डेली चार्ट पर एक गैप से दिखाया गया है। ऊपर की तरफ,किसी भी रिकवरी की स्थिति में 25,600–25,800 का ज़ोन तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। मौजूदा उतार-चढ़ाव और कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच,ट्रे़डरों को सलाह है कि सोच-समझकर फैसला लें, पोजीशन साइज़ हल्का रखें और मार्केट के तुलनात्मक रूप से मजबूत पॉकेट पर ही फोकस करें।

Trading plan : ग्लोबल बाजारों की कमजोरी और मंथली एक्सपायरी बाजार पर पड़ी भारी, जानिए अब क्या हो रणनीति

SBI सिक्योरिटीज के हेड - टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च सुदीप शाह का कहना है कि अब निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 25370–25350 के ज़ोन में है। पिछले दो मौकों पर इस ज़ोन से मज़बूत रिबाउंड देखा गया है। इस ज़ोन के नीचे जाने पर निफ्टी की कमजोरी 25150 तक बढ़ सकती है। उसके बाद शॉर्ट टर्म में 24950 तक की गिरावट भी देखने को मिल सकती है। ऊपर की तरफ25600–25650 का जोन तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि बैंक निफ्टी ने काफ़ी सावधानी से शुरुआत की और निफ्टी की कमज़ोरी को नज़रअंदाज़ करते हुए शुरुआत में ऊपर की ओर बढ़ा। इंडेक्स ने इंट्राडे में 61436 का हाई छुआ, लेकिन ऊपरी स्तरों पर प्रॉफ़िट बुकिंग ने इसे 60802 तक नीचे खींच लिया। इसके बाद निचले लेवल पर आई खरीदारी ने इंडेक्स रिकवरी करने में मदद की। दिन के अंत में यह 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 61047 पर बंद हुआ। डेली चार्ट पर, बैंक निफ्टी ने लोअर शैडो के साथ एक छोटी बॉडी वाली कैंडल बनाई है, जो निचले लेवल पर खरीदारी के सपोर्ट का संकेत देती है।

बैंक निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 61400–61500 के ज़ोन में है। इस ज़ोन के ऊपर कोई भी सस्टेनेबल मूव बैंक निफ्टी को 62000 की ओर बढ़ा सकता है, जिसके बाद शॉर्ट टर्म में यह 62500 तक जा सकता है। नीचे की तरफ, 60800–60700 ज़ोन तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है।

बोनान्ज़ा के रिसर्च एनालिस्ट अभिनव तिवारी का कहना है कि शॉर्ट टर्म में मार्केट में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। IT स्टॉक्स पर दबाव के साथ बाजार खबरों पर रिएक्ट करता नजर आएगा।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।