Get App

Market outlook : लाल निशान में बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 2 मार्च को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market view : निफ्टी में बिकवाली देखने को मिली। ये 316 अंक गिरकर 25,180 पर बंद हुआ। इंडेक्स ने डिसेंडिंग ट्रायंगल पैटर्न से ब्रेकडाउन कन्फर्म किया और अहम सपोर्ट लेवल से नीचे सेटल हुआ। ये शॉर्ट-टर्म स्ट्रक्चर में साफ बदलाव का इशारा है

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Feb 27, 2026 पर 4:55 PM
Market outlook : लाल निशान में बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 2 मार्च को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Market cues : आगे इन्वेस्टर्स की नजर ग्लोबल बॉन्ड यील्ड,क्रूड ऑयल ट्रेंड्स और करेंसी मूवमेंट,खासकर डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल पर रहेगी

Stock Market : 27 फरवरी को निफ्टी के 25,200 से नीचे रहने के साथ भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 961.42 अंक या 1.17 प्रतिशत गिरकर 81,287.19 पर और निफ्टी 317.90 अंक या 1.25 प्रतिशत गिरकर 25,178.65 पर बंद हुआ। आद लगभग 1615 शेयर बढ़े, 2392 शेयर गिरे और 173 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी नीचे बंद हुए।

डॉ रेड्डीज लैब्स, भारती एयरटेल, M&M, HDFC लाइफ, सन फार्मा निफ्टी पर सबसे ज़्यादा गिरने वाले शेयरों में से थे,जबकि ट्रेंट, HCL टेक, इंफोसिस, अपोलो हॉस्पिटल्स को फ़ायदा हुआ। सेक्टर्स में, ऑटो, बैंक, FMCG, मेटल, रियल्टी, टेलीकॉम में 1-2% की गिरावट आई,जबकि IT, मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स हरे निशान पर बंद हुए।

निफ्टी व्यू

थिनक्रेडब्लू सिक्योरिटीज (Thincredblu Securities) के संस्थापक गौरव उदानी का कहना है कि निफ्टी में बिकवाली देखने को मिली। ये 316 अंक गिरकर 25,180 पर बंद हुआ। इंडेक्स ने डिसेंडिंग ट्रायंगल पैटर्न से ब्रेकडाउन कन्फर्म किया और अहम सपोर्ट लेवल से नीचे सेटल हुआ। ये शॉर्ट-टर्म स्ट्रक्चर में साफ बदलाव का इशारा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें