Market outlook : 13 फरवरी को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स में लगातार दूसरे सेशन में गिरावट जारी रही। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के असर को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण IT स्टॉक्स में लगातार तीसरे सेशन में भारी बिकवाली देखने को मिली। इस हफ़्ते निफ्टी IT इंडेक्स 9 परसेंट गिरा है जो अप्रैल 2025 के बाद सबसे बड़ी वीकली गिरावट है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,048.16 अंक या 1.25 परसेंट गिरकर 82,626.76 पर और निफ्टी 336.10 अंक या 1.30 फीसदी गिरकर 25,471.10 पर बंद हुआ। इस हफ़्ते, BSE सेंसेक्स 1.1 परसेंट और निफ्टी इंडेक्स 0.9 परसेंट गिरा।
